Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा के पास धोनी को पीछे छोड़ने का मौका, इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में करना होगा ये आसान काम

रोहित शर्मा के पास धोनी को पीछे छोड़ने का मौका, इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में करना होगा ये आसान काम

Written By: Mohid Khan Published : Jan 21, 2024 08:20 pm IST, Updated : Jan 21, 2024 08:20 pm IST

Rohit Sharma: इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए काफी अहम रहने वाली है। वह इस सीरीज में धोनी के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

ROHIT SHARMA- India TV Hindi
Image Source : GETTY भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस टेस्ट सीरीज का आगाज 25 जनवरी से होने जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस सीरीज में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। वह एक साथ रिकॉर्ड में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ सकते हैं। 

रोहित के पास धोनी को पीछे छोड़ने का मौका

रोहित शर्मा टीम इंडिया के लिए अभी तक 54 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इन मैचों में रोहित शर्मा ने 3737 रन बनाए हैं, जिसमें 77 छक्के शामिल हैं। रोहित इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज में अगर 2 छक्के लगाते हैं तो वह टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ देंगे। एमएस धोनी ने टीम इंडिया के लिए 90 टेस्ट मैच खेलते हुए 78 छक्के लगाए हैं। 

खतरे में वीरेंद्र सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड

भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम है। वीरेंद्र सहवाग ने भारत के लिए 104 टेस्ट मैच खेलते हुए 91 छक्के लगाए थे। रोहित को अगर इस रिकॉर्ड में वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ना है तो उन्हें टेस्ट में 15 और छक्के जड़ने होंगे। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली ये सीरीज रोहित शर्मा के लिए काफी अहम रहने वाली है। 

टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाला भारतीय 

वीरेंद्र सहवाग- 91 छक्के

एमएस धोनी- 78 छक्के
रोहित शर्मा- 77 छक्के
सचिन तेंदुलकर- 69 छक्के
कपिल देव- 61 छक्के 

पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड: 

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आवेश खान।

ये भी पढ़ें

IND vs ENG: इतिहास रचने के करीब रवींद्र जडेजा, खास क्लब में शामिल होने से 2 कदम दूर

शाहरुख खान की नाइट राइडर्स के लिए खेल रहा पाकिस्तानी खिलाड़ी, भारत को 2017 में दे चुका है दर्द

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement