Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा के निशाने पर सुपरहिट रिकॉर्ड, अब तक सिर्फ क्रिस गेल ही कर पाए हैं ये करिश्मा

रोहित शर्मा के निशाने पर सुपरहिट रिकॉर्ड, अब तक सिर्फ क्रिस गेल ही कर पाए हैं ये करिश्मा

Written By: Vanson Soral @VansonSoral Published : May 21, 2025 09:25 am IST, Updated : May 21, 2025 09:25 am IST

IPL 2025 के 63वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस का दिल्ली कैपिटल्स से आमना-सामना होगा। इस मैच में रोहित शर्मा के निशाने पर बहुत बड़ा रिकॉर्ड होगा।

Rohit Sharma- India TV Hindi
Image Source : AP रोहित शर्मा

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला प्लेऑफ के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम है, लिहाजा रोमांचक मैच होने की उम्मीद है। वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2025 का 63वां मुकाबला वैसे तो दोनों ही टीमों के लिए अहम है, लेकिन दिल्ली के लिए तो ये करो या मरो जैसा है। अगर दिल्ली कैपिटल्स आज मुंबई को नहीं हरा पाई, तो उनके लिए इस सीजन का सफर यहीं थम जाएगा और मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी। 

वानखेड़े में आज हिटमैन रोहित शर्मा के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा। मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा ने IPL में कई यादगार पारियां खेली हैं। छक्के लगाने के मामले में भी वह हमेशा से सबसे आक्रामक और भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। यही वजह है कि वह IPL में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। दिल्ली के खिलाफ आज उनके निशाने एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड होगा। 

इतिहास रचने से सिर्फ 3 सिक्स दूर रोहित

रोहित अगर आज के मुकाबले में तीन छक्के लगा देते हैं, तो वह इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। अब तक यह उपलब्धि दुनिया में सिर्फ एक खिलाड़ी के नाम है और वो हैं वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल, जिन्होंने IPL में अब तक 357 छक्के लगाए हैं। 300 छक्कों का आंकड़ा पार करते ही रोहित न सिर्फ भारत के पहले बल्लेबाज बनेंगे, बल्कि ओवरऑल IPL इतिहास में इस मुकाम पर पहुंचने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बन जाएंगे। 

IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

  • क्रिस गेल - 357 
  • रोहित शर्मा - 297
  • विराट कोहली - 290
  • एमएस धोनी - 264
  • एबी डिविलियर्स - 251
  • डेविड वॉर्नर - 236 

रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली IPL के इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। इस सीजन कोहली भी IPL में अपने 300 छक्के पूरे कर सकते हैं। इसके लिए कोहली को 10 छक्कों की दरकार है। 

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement