1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्या जाने वाली है इंग्लिश कप्तान जो रूट की कुर्सी, अब हुआ बड़ा खुलासा

क्या जाने वाली है इंग्लिश कप्तान जो रूट की कुर्सी, अब हुआ बड़ा खुलासा

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 24, 2021 03:28 pm IST,  Updated : Dec 24, 2021 03:28 pm IST

5 टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज में इंग्लैंड शुरुआती 2 मैच हार चुका है। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि जो रूट को सीरीज के बाद कप्तानी पद से हटाया जा सकता है।

क्या जाने वाली है...- India TV Hindi
क्या जाने वाली है इंग्लिश कप्तान जो रूट की कुर्सी, अब हुआ बड़ा खुलासा Image Source : GETTY

मेलबर्न| 5 टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज में इंग्लैंड शुरुआती 2 मैच हार चुका है। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि जो रूट को सीरीज के बाद कप्तानी पद से हटाया जा सकता है। इस मामलें में अब इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का बड़ा बयान आया है। रूट ने शुक्रवार को एशेज सीरीज के बाद अपनी कप्तानी गंवाने से जुड़ी अफवाहों को खारिज किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनका ध्यान केवल 26 दिसंबर से शुरू हो रहे एमसीजी टेस्ट को जीतने पर है। 

पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड 0-2 से पीछे है और एशेज पाने की उम्मीदें कम होती जा रही हैं, क्योंकि टीम गाबा में शुरुआती टेस्ट में नौ विकेट और एडिलेड ओवल में दूसरा टेस्ट 275 रनों से हार गई थी।

हरभजन सिंह ने किया संन्यास का ऐलान, 5 साल पहले खेला था भारत की ओर से आखिरी मैच

मीडिया से बातचीत के दौरान रूट ने कहा, "केवल एक चीज जिसे लेकर मैं चिंतित हूं वह है जीत। मेलबर्न में अच्छी शुरुआत और यह सुनिश्चित करना कि हम पहले कुछ घंटों में बेहतर प्रदर्शन करें।"

कप्तान ने एडिलेड हार के बाद अपनी टिप्पणी को भी स्पष्ट किया, जहां उन्होंने तेज गेंदबाजों स्टुअर्ट ब्रॉड, जिमी एंडरसन और बेन स्टोक्स की शॉर्ट-पिच डिलीवरी को टीम के लिए नुकसान बताया था।

सेन रेडियो ने रूट के हवाले से कहा, "मुझे लगता है कि कई मौकों पर हमें वह गेंदें थोड़ी गलत लगी थी।" उन्होंने कहा, "ऐसा नहीं है कि तेज गेंदबाज अक्सर गलती करते हैं, क्योंकि वे सभी असाधारण गेंदबाज हैं। यह किसी एक की गलती नहीं थी, बल्कि सामूहिक रूप से सबकी गलती थी।" कप्तान ने यह भी कहा कि बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव किए जाएंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल