SA20 League 2024 Free LIVE Streaming: आईपीएल की तर्ज पर साउथ अफ्रीका में खेली जानी वाली SA20 लीग की शुरुआत 10 जनवरी से होने जा रही है। ये साउथ अफ्रीका की टी20 लीग का दूसरा सीजन है। इस लीग में 6 टीमों के बीच कुल 34 मैच खेले जाएंगे। लीग में भाग लेने वाली सभी छह टीमें- एमआई केपटाउन, पार्ल रॉयल्स, प्रिटोरिया कैपिटल्स, सनराइजर्स ईस्टर्न केप, जॉबर्न सुपर किंग्स और डरबन सुपर जाइंट्स हैं। ये सभी टीमें आईपीएल में भाग लेने वाली टीमों की सहयोगी फ्रेंचाइजी हैं। आइए जानते हैं भारत में कब, कहां और कैसे देखें सकेंगे टी20 लीग के लाइव मैच।
SA20 लीग के दूसरे सीजन का पहला मैच सनराइजर्स ईस्टर्न केप और जॉबर्ग सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। वहीं, टूर्नामेंट का फाइनल मैच 10 फरवरी को खेला जाएगा। इस लीग के सभी मैचों का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स18 नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, JioCinema ऐप पर भारतीय फैंस इस लीग के मैचों की लाइव स्ट्रीम फ्री में देख सकते हैं।
डरबन सुपर जायंट्स: केशव महाराज (कप्तान), भानुका राजपक्षे, क्रिस्टियान जोंकर, काइल मेयर्स, मैथ्यू ब्रीट्जके, ड्वेन प्रिटोरियस, जेसन होल्डर, जे जे स्मट्स, कीमो पॉल, वियान मुल्डर, बेन मैकडरमोट, हेनरिक क्लासेन, क्विंटन डी कॉक, अकिला धनंजय, डेविड विली, हार्डस विलजोएन, जूनियर डाला, नवीन-उल-हक, प्रेनेलन सुब्रायन, रीस टॉपले, साइमन हार्मर
जोबर्ग सुपर किंग्स: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, डोनोवन फरेरा, लेउस डू प्लॉय, गेराल्ड कोएट्जी, नांद्रे बर्गर, मोइन अली, डेविड विसे, जहीर खान, सैम कुक, वेन मैडसेन, लिजाड विलियम्स, रोमारियो शेफर्ड , इमरान ताहिर, आरोन फांगिसो, सिबोनेलो मखान्या, काइल सिमंड्स, दयान गैलीम, रोनन हरमन
एमआई केप टाउन: कीरोन पोलार्ड (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, कैगिसो रबाडा, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, टॉम बैंटन, रासी वान डेर डुसेन, रयान रिकेल्टन, जॉर्ज लिंडे, ब्यूरन हेंड्रिक्स, डुआन जानसन, ओली स्टोन, ग्रांट रोलोफसेन , डेलानो पोटगिएटर, क्रिस बेंजामिन, नीलन वैन हीरडेन, थॉमस काबर, कॉनर एस्टरहुइजन
पार्ल रॉयल्स: डेविड मिलर (कप्तान), इवान जोन्स, विहान लुब्बे, एंडिले फेहलुकवायो, जेसन रॉय, फेरिस्को एडम्स, मिशेल वैन ब्यूरेन, डेन विलास, जोस बटलर, ब्योर्न फोर्टुइन, कोडी यूसुफ, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, ओबेद मैककॉय, तबरेज शम्सी, फैबियन एलन, जॉन टर्नर, लोर्कन टकर, लुआंड्रे प्रिटोरियस
प्रिटोरिया कैपिटल्स: वेन पार्नेल (कप्तान), विल जैक्स, शेन डैड्सवेल, थ्यूनिस डी ब्रुइन, जेम्स नीशम, सेनुरन मुथुसामी, कॉलिन इंग्राम, कॉर्बिन बॉश, आदिल राशिद, एनरिक नॉर्टजे, ईथन बॉश, मिगेल प्रिटोरियस, फिल साल्ट, रिले रोसौव, पॉल स्टर्लिंग, काइल वेरिन, मैथ्यू बोस्ट, डेरिन डुपाविलॉन, स्टीव स्टोक
सनराइजर्स ईस्टर्न केप: एडेन मार्कराम (कप्तान), टेम्बा बावुमा, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्डन हरमन, सारेल एर्वी, एडम रॉसिंगटन, टॉम एबेल, डेविड मालन, ओटनील बार्टमैन, मार्को जानसन, सिसंडा मगाला, ब्रायडन कारसे, लियाम डॉसन, साइमन हार्मर, क्रेग ओवरटन, अयाबुलेला गकामाने, कालेब सेलेका, बेयर्स स्वानपोएल, एंडिले सिमलेन
ये भी पढ़ें
ICC ने इस खास अवॉर्ड के लिए खिलाड़ियों के नामों का किया ऐलान, एक भी भारतीय को नहीं मिली जगह
संपादक की पसंद