Sameer Rizvi: IPL 2026 के आठवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज समीर रिजवी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 90 रन की पारी खेली। इस पारी के दम पर इस मैच में दिल्ली ने 163 रन के टारगेट को बेहद आसानी से हासिल कर लिया। इस मैच में समीर रिजवी के पास शतक लगाने का मौका था। लेकिन वह शतक लगाने से 10 रन से चूक गए। वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के लिए तीसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
समीर रिजवी ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेली तीसरी सबसे बड़ी पारी
आईपीएल के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुंबई के खिलाफ मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम है। उन्होंने 2013 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में नाबाद 95 रन बनाए थे। उसके बाद दूसरे नंबर पर जेसन रॉय का नाम है। रॉय ने 2018 में 91 रन की पारी खेली थी। इसके बाद लिस्ट में अब समीर रिजवी का नाम शामिल हो गया है। रिजवी के पास शतक लगाकर इन दोनों को पीछे छोड़ने का मौका था लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए।
इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर समीर रिजवी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
समीर रिजवी ने इस पारी के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर तीसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड साई सुदर्शन के नाम है। उन्होंने 2025 में दिल्ली के खिलाफ नाबाद 108 रन बनाए थे। वहीं दूसरे नंबर पर जोस बटलर का नाम है। उन्होंने 2024 में केकेआर के खिलाफ नाबाद 107 रन बनाए थे। अब रिजवी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस मुकाबले में 56 बॉल में 90 रन बनाए।
POTM अवॉर्ड मिलने के बाद समीर रिजवी ने क्या कहा?
समीर रिजवी को इस शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला है। POTM अवॉर्ड मिलने के बाद रिजवी ने कहा कि जी सर, मैंने खुद पर बहुत मेहनत की है, क्योंकि पिछले साल से अब तक बहुत सारे बदलाव आए हैं। मैंने अपनी सभी कमजोरियों पर काम किया, और मुझे तेज गेंदबाजों के खिलाफ कुछ दिक्कतें होती थीं, इसलिए मैंने पूरे साल उस पर बहुत काम किया। अब मेरी मेहनत रंग ला रही है, मैं अच्छी बैटिंग कर रहा हूँ। और आपने जो कहा, वह सच है - कभी-कभी जब कोई खिलाड़ी अपनी लय में होता है, तो उसे गेंद अलग ही नजर आती है। जी सर, मैं हमेशा हालात के हिसाब से खेलने की कोशिश करता हूं।
यह भी पढ़ें