1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. संजू सैमसन की चमकी किस्मत, आईसीसी ने अवार्ड के लिए किया नॉमिनेट, भारतीय खिलाड़ी से टक्कर

संजू सैमसन की चमकी किस्मत, आईसीसी ने अवार्ड के लिए किया नॉमिनेट, भारतीय खिलाड़ी से टक्कर

 Published : Apr 06, 2026 02:12 pm IST,  Updated : Apr 06, 2026 02:12 pm IST

संजू सैमसन को आईसीसी ने मार्च महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट किया है। इसमें भारत के जसप्रीत बुमराह के अलावा साउथ अफ्रीका के कॉनर एस्टरहुइजन का भी नाम शामिल किया गया है। विजेता का ऐलान बाद में किया जाएगा।

sanju samson- India TV Hindi
संजू सैमसन Image Source : AP

संजू सैमसन के लिए आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 काफी अच्छा गया था। हालांकि शुरुआती मैचों में वे भारत की प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठे रहे। उसके बाद जब उन्हें मौका मिला तो खास रन नहीं बना पाए, लेकिन जैसे जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा संजू ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की और स​बको चकित कर दिया। इस बीच अब आईसीसी ने संजू को प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट किया है। उनकी टक्कर पहले तो भारतीय टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से होगी, साथ ही साउथ अफ्रीका के कॉनर एस्टरहुइजन  से भी जीतना पड़ेगा। 

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बाद फाइनल में भी संजू ने खेली धमाकेदार पारी

आईसीसी ने मार्च माह के प्लेयर ऑफ मंथ के लिए तीन नॉमिनेट किए गए खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। इसमें पहला नाम संजू सैमसन का है। दरअसल टी20 विश्व कप 2026 भले ही फरवरी में शुरू हो गया ​हो, लेकिन संजू का असली फॉर्म मार्च में ही नजर आया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए करो या मरो के मुकाबले में संजू ने 97 रनों की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को सेमीफाइनल तक ले जाने में बहुत बड़ी भूमिका​ निभाई। 

मार्च के महीने में दिखा संजू का जबरदस्त जलवा

इसके बाद जब भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला हुआ तो वहां भी संजू ने धमाकेदार अंदाज में 89 रन बनाए। फाइनल में भी न्यूजीलैंड के खिलाफ संजू का बल्ला जमकर बोले, उन्होंने खिताब भिड़ंत में भी 89 रन बनाए। इस तरह से आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट में संजू ने बैक टू बैक तीन अर्धशतक लगाए। यही वजह रही कि संजू को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी दिया गया। केवल मार्च की बात की जाए तो संजू ने उसमें 137.50 के जबरदस्त एवरेज और 199.27 के स्ट्राइक रेट से 275 रन बनाए।

जसप्रीत बुमराह और कॉनर एस्टरहुइजन भी नॉमिनेटेड

इसके बाद बात करते हैं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की। उन्हें भी आईसीसी ने नॉमिनेट किया है। जसप्रीत बुमराह का भी भारत को विश्व कप दिलाने में बहुत ही अहम रोल रहा। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मैच में बुमराह ने दो विकेट अपने नाम किए। इसके बाद सेमीफाइनल में भी उन्होंने गजब की गेंदबाी करते हुए एक विकेट चटकाया। हालांकि उन्हें विकेट तो ज्यादा नहीं मिले, लेकिन जिस तरह की किफायती गेंदबाजी बुमराह ने की, वो अतुलनीय रही। इसके बाद विश्व कप के फाइनल में बुमराह ने चार ओवर में केवल 15 रन देकर चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इन दो भारतीयों के अलावा आईसीसी ने साउथ अफ्रीका के कॉनर एस्टरहुइजन का भी नाम शामिल किया है। उन्होंने भी मार्च के महीने में अच्छा खेल दिखाया। 

यह भी पढ़ें 

ODI का अनोखा रिकॉर्ड, ना बनाया कोई रन, ना ही लिया विकेट, फिर भी बना प्लेयर ऑफ द मैच

ODI World Cup 2027: मेजबान होकर भी मेहमान जैसा संघर्ष, ICC टूर्नामेंट में किस टीम का खेलना बना टेढ़ी खीर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल