1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. संजू सैमसन लगातार दूसरी बार डक पर आउट, राजस्थान रॉयल्स के लिए बना दिया अनचाहा रिकॉर्ड

संजू सैमसन लगातार दूसरी बार डक पर आउट, राजस्थान रॉयल्स के लिए बना दिया अनचाहा रिकॉर्ड

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Apr 12, 2023 09:09 pm IST,  Updated : Apr 12, 2023 09:09 pm IST

Sanju Samson: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन आईपीएल 2023 में लगातार दो बार जीरो पर आउट हो चुके हैं। इसी के साथ उनके नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

संजू सैमसन को रवींद्र...- India TV Hindi
संजू सैमसन को रवींद्र जडेजा ने किया क्लीन बोल्ड Image Source : IPLT20.COM

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) की शुरुआत सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अर्धशतक के साथ की थी। उसके बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ भी उन्होंने 40 से अधिक की पारी खेली और फिर शुरू हुआ उनका फ्लॉप शो। वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खाता भी नहीं खोल पाए थे उसके बाद चेपॉक में बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी सैमसन डक पर पवेलियन लौट गए। रवींद्र जडेजा ने सैमसन को दूसरी गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। इसी के साथ राजस्थान के कप्तान के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

संजू सैमसन का आईपीएल करियर में यह 10वां डक था। इसके अलावा वह राजस्थान रॉयल्स के लिए भी इस लीग में सबसे ज्यादा जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। राजस्थान के लिए सैमसन की यह 110वीं पारी थी जिसमें 8वीं बार वह पवेलियन लौट गए। इस सीजन संजू सैमसन की शुरुआत अच्छी रही थी लेकिन पिछले दोनों मैचों में वह एकदम फ्लॉप रहे हैं। सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 114 मैच खेले हैं और 110 पारी में उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए 2946 रन बनाए हैं जिसमें 2 शतक और 15 अर्धशतक दर्ज हैं। 

संजू सैमसन हुए बोल्ड
Image Source : APसंजू सैमसन हुए बोल्ड

IPL 2023 में अब तक संजू सैमसन का प्रदर्शन

  • vs राजस्थान रॉयल्स- 55 (32)
  • vs पंजाब किंग्स- 42 (25)
  • vs दिल्ली कैपिटल्स- 0 (4)
  • vs चेन्नई सुपर किंग्स- 0 (2)

राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा डक

  1. संजू सैमसन- 8 (110 पारी)
  2. शेन वॉर्न- 7 (29 पारी)
  3. स्टुअर्ट बिन्नी- 7 (54 पारी)
  4. अजिंक्य रहाणे- 5 (93 पारी)
  5. श्रेयस गोपाल- 4 (18 पारी)

संजू सैमसन के नाम ओवरऑल आईपीएल करियर की 138 पारी (142 मैच) में 3623 रन दर्ज हैं। उन्होंने लीग में कुल 3 शतक और 18 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका औसत 28.98 का है और स्ट्राइक रेट 136.15 है। संजू सैमसन एक ऐसा नाम है जिनको लेकर अक्सर यही कहा जाता है कि वह सीजन की शुरुआत तो अच्छी करते हैं। लेकिन इसके बाद उनका ग्राफ गिरता जाता है। ऐसा ही कुछ इस बार देखने को मिला है। एक तरफ जहां इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में उनको खिलाने की मांग उठ रही थी। वहीं अब उनका खराब प्रदर्शन इन उम्मीदों पर पानी फेर सकता है।

यह भी पढ़ें:-

जोस बटलर के नाम IPL में बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल और केएल राहुल के क्लब में हुए शामिल

IPL 2023 में एकसाथ कई खिलाड़ी चोटिल, CSK और राजस्थान को तगड़े झटके

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल