1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. संजू सैमसन साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज से पहले करायेंगे ये ट्रीटमेंट, रणजी के तीसरे राउंड से भी रहेंगे बाहर

संजू सैमसन साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज से पहले करायेंगे ये ट्रीटमेंट, रणजी के तीसरे राउंड से भी रहेंगे बाहर

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 25, 2024 08:55 am IST,  Updated : Oct 25, 2024 08:55 am IST

भारतीय टीम को नवंबर महीने में साउथ अफ्रीका का दौरा करना है जहां पर वह 4 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस दौरे से ठीक पहले संजू सैमसन ने अपने अपने निचले होंठ पर म्यूकस सिस्ट का ट्रीटमेंट कराने का फैसला किया है।

Sanju Samson- India TV Hindi
जू सैमसन ने अपने अपने निचले होंठ पर म्यूकस सिस्ट का ट्रीटमेंट कराएंगे। Image Source : PTI

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन जिनका बांग्लादेश के खिलाफ हुई टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला था, उन्होंने साउथ अफ्रीका के दौरे पर नवंबर महीने में खेली जाने वाली 4 मैचों की टी20 सीरीज से पहले एक बड़ा फैसला लिया है। संजू ने अपने निचले होंठ पर म्यूकस सिस्ट का इलाज कराने का फैसला किया है, इसके चलते वह रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड से बाहर हो जाएंगे।

साउथ अफ्रीका दौरे से पहले हो जाएंगे पूरी तरह ठीक

संजू सैमसन अपने निचले होंठ पर म्यूकस सिस्ट का ट्रीटमेंट कराने के बाद उन्हें पूरा भरोसा है कि वह साउथ अफ्रीका दौरे से पहले खुद को पूरी तरह तैयार कर लेंगे। बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज खत्म होने के बाद संजू सैमसन ने रणजी ट्रॉफी में खेलने का फैसला किया था जिसमें वह केरला की तरफ से खेल रहे हैं। सैमसन को अलूर में कर्नाटका के खिलाफ रणजी मुकाबले में खेलने का मौका भी मिला लेकिन बारिश के चलते ये मैच पूरा नहीं हो सका। सैमसन इस मैच में 13 गेंदों में 15 रन बनाकर नाबाद रहे थे। वहीं केरला क्रिकेट संघ के एक ऑफीशियल ने ईएसएपीएन क्रिकइंफो को दिए अपने बयान में इस बात की जानकारी दी कि सैमसन तीसरे राउंड के मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे जो हमें कोलकाता में बंगाल की टीम के खिलाफ खेलना है।

संजू कम से कम अगले तीन रणजी मैचों से रहेंगे बाहर

रणजी ट्रॉफी 2024-25 में ग्रुप-सी का हिस्सा केरला की टीम अभी दूसरे स्थान पर है, जिसमें उन्होंने 2 मैचों में से एक में जीत दर्ज की है, जबकि एक ड्रॉ पर खत्म हुआ है। संजू सैमसन जहां कोलकाता के खिलाफ अगले मैच में म्यूकस सिस्ट के ट्रीटमेंट की वजह से बाहर रहेंगे तो वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भले ही भारतीय टीम का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन संजू का चुना जाना तय माना जा रहा है। ऐसे में संजू रणजी में उत्तर प्रदेश और हरियाणा के खिलाफ केरला टीम के होने वाले मैच में भी नहीं खेल पाएंगे।

ये भी पढ़ें

विराट कोहली ने खेल खत्म होते ही ग्राउंड में मारी स्पेशल एंट्री, बल्ले के साथ खास अंदाज में आए नजर

IPL 2025: रिटेन होने वाले पहले खिलाड़ी के नाम का हो गया ऐलान? फ्रैंचाइजी ने शेयर किया फोटो

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल