1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Sara Tendulkar Photos: सारा तेंदुलकर ने कराया Photoshoot, व्हाइट ड्रेस में शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

Sara Tendulkar Photos: सारा तेंदुलकर ने कराया Photoshoot, व्हाइट ड्रेस में शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Jun 22, 2022 04:03 pm IST,  Updated : Jun 22, 2022 04:03 pm IST

सारा तेंदुलकर का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने मुंबई के बाद लंदन से अपनी मेडिसिन की पढ़ाई पूरी की है। 

सारा तेंदुलकर- India TV Hindi
सारा तेंदुलकर Image Source : INSTAGRAM STORY (SARA TENDULKAR)

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनके द्वारा शेयर की गई कोई भी तस्वीर आग की तरह फैलती है और वायरल हो जाती है। उन्हें सोशल मीडिया क्वीन भी कहा जा सकता है। इसी बीच मंगलवार को सारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर व्हाइट ड्रेस में खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। उनकी इन तस्वीरों के साथ स्टोरी पर एक वीडियो भी था जिसमें बैकग्राउंड में अली जफर का गाना बज रहा था और सारा फोटोशूट करवा रही थीं।

सारा तेंदुलकर का इंस्टाग्राम पर एक बड़ा फैनबेस है। वे अक्सर एक्टिव भी रहती हैं और एक से बढ़कर एक लाजवाब तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उन्हें यहां करीब 21 लाख यानी 2.1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। इससे पहले सारा आईपीएल 2022 के दौरान भी मुंबई के कुछ मैचों के दौरान स्टेडियम में नजर आई थीं। एक मैच में उनकी मां अंजली तेंदुलकर भी वहां बैठी दिखी थीं।

बॉलीवुड में एंट्री को लेकर रहती है चर्चा!

सारा तेंदुलकर ने पिछले साल नवंबर में अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। वह एक ऐड वीडियो में एक्ट्रेस बनिता संधू और तानिया श्रॉफ के साथ नजर आई थीं। इसके बाद लगातार अटकलें थीं कि सारा जल्द ही बॉलीवुड में भी डेब्यू कर सकती हैं। खूबसूरती में निश्चित ही सारा किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लगतीं। उनकी सोशल मीडिया पर फॉलोइंग और उनकी तस्वीरें भी जमकर वायरल होती हैं। कई एक्टर, एक्ट्रेस और बॉलीवुड की कई हस्तियां भी उनके लुक की कायल रहती हैं। हाल ही में एक बॉलीवुड वेबसाइट के हवाले से भी यह खबर सामने आई थी कि सारा फिल्मी दुनिया में एंट्री करने वाली हैं।

सारा तेंदुलकर की इंस्टा स्टोरी के स्क्रीनशॉट
Image Source : INSTAGRAM STORY (SARA TENDULKAR)सारा तेंदुलकर की इंस्टा स्टोरी के स्क्रीनशॉट

सारा तेंदुलकर ने मुंबई और लंदन से की पढ़ाई

सारा तेंदुलकर के इंस्टा बायो में उनके रहने के स्थान में मुंबई और लंदन लिखा है। वैस तो उनका होम टाउन मुंबई है लेकिन अक्सर वे लंदन में भी नजर आती हैं। सारा तेंदुलकर ने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की, इसके बाद मेडिसिन की पढ़ाई करने के लिए वह लंदन चली गईं। सारा का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को हुआ था। वह अर्जुन तेंदुलकर से बड़ी हैं और सचिन व अंजली की पहली चाइल्ड हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल