1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs BAN: अब चेन्नई पहुंचा टीम इंडिया का स्टार खिलाड़ी, क्या प्लेइंग इलेवन में मिलेगी एंट्री

IND vs BAN: अब चेन्नई पहुंचा टीम इंडिया का स्टार खिलाड़ी, क्या प्लेइंग इलेवन में मिलेगी एंट्री

 Published : Sep 16, 2024 01:31 pm IST,  Updated : Sep 16, 2024 01:31 pm IST

सरफराज खान भारत बनाम बांग्लादेश पहले टेस्ट के लिए चुने गए हैं, लेकिन टीम के साथ वे अब जुड़े हैं। वे अब तक दलीप ट्रॉफी का दूसरा मैच खेल रहे थे।

sarfaraz khan - India TV Hindi
अब चेन्नई पहुंचा टीम इंडिया का स्टार खिलाड़ी Image Source : GETTY

India vs Bangladesh Sarfaraz Khan: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त चेन्नई में है। अब से केवल तीन दिन बाद ही भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान पहले ही कर दिया गया था। इसलिए सभी खिलाड़ी चेन्नई पहुंच चुके हैं। इस बीच जो प्लेयर्स भारतीय टीम में चुने गए थे, उन्होंने दलीप ट्रॉफी का भी दूसरा मैच मिस किया, लेकिन सरफराज खान दूसरा मैच खेल रहे थे। लेकिन अब वे भी चेन्नई पहुंच चुके हैं, ऐसी खबरें आ रही हैं। लेकिन सवाल यही है कि क्या वे पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे।

दलीप ट्रॉफी का दूसरा मैच खेलकर चेन्नई पहुंचे सरफराज

सरफराज खान अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं, जो बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम में चुने गए हैं, लेकिन अभी तक चेन्नई नहीं पहुंचे थे। वे दलीप ट्रॉफी के मुकाबले में व्यस्त थे, ये बात और है कि उनके बल्ले से अपनी टीम के लिए कुछ खास रन नहीं निकले, लेकिन उन्हें मैच प्रैक्टिस तो मिल ही गई है। उन्हें दूसरे मैच की एक पारी खेलने के लिए मिली और वे केवल 16 ही रन बना सके। अब से चेन्नई में हैं, लेकिन इस बात की संभावना काफी कम है कि उन्हें पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी।

सरफराज और केएल राहुल में से किसी एक को मिलेगा मौका 

इसकी वजह ये है कि भारत का टॉप 4 तो करीब करीब तय है। रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और विराट कोहली अपने अपने नंबर पर आएंगे। इसके बाद नंबर 5 की अगर बात करें तो यहां पर ही सरफराज का दावा है, लेकिन उनके साथ ही केएल राहुल भी इसी नंबर पर खेलने के दावेदार हैं। राहुल पहले से ही टीम इंडिया के साथ जुड़े हुए हैं, ऐसे में उनका प्लेइंग इलेवन में होना ज्यादा मजबूत लग रहा है। यानी हो सकता है कि टीम के साथ जुड़ने के बाद भी सरफराज खेलते हुए नजर ना आएं। क्योंकि नंबर पांच के बाद ऋषभ पंत आ जाएंगे, जो बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलते हुए दिखाई देंगे। 

अब तक टीम इंडिया के लिए ऐसा रहा है सरफराज का प्रदर्शन 

सरफराज के अब तक के टेस्ट करियर की बात की जाए तो उन्होंने भारत के लिए 3 टेस्ट की 5 पारियां खेलकर 200 रन बनाए हैं। यहां उनका औसत करीब 50 का है और वे 79 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। उन्होंने इस दौरान तीन अर्धशतक भी लगाए हैं। हालांकि बात अगर प्रथम श्रेणी क्रिकेट की करें तो वहां पर वे काफी रन बना चुके हैं। इसी आधार पर उनक सेलेक्शन भारतीय टीम में हुआ था। लेकिन अब देखना होगा कि प्लेइंग इलेवन को लेकर रोहित शर्मा क्या फैसला करते हैं। वहीं दूसरे टेस्ट की टीम सेलेक्ट करने के लिए जब कमेटी बैठेगी तो कौन सी टीम चुनती है। 

यह भी पढ़ें 

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक खेले गए इतने टेस्ट, कब हुआ था पहला मुकाबला

इंग्लैंड के बेस्ट कप्तान बनने के लिए बटलर यह बड़ा फैसला लेने को तैयार, छोड़ सकते हैं टीम में यह भूमिका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल