1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शादाब खान ने अफरीदी और यूसुफ को सुनाई खरी-खोटी, कहा - वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ उन्होंने कभी कुछ खास नहीं किया

शादाब खान ने अफरीदी और यूसुफ को सुनाई खरी-खोटी, कहा - वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ उन्होंने कभी कुछ खास नहीं किया

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Feb 18, 2026 11:00 pm IST,  Updated : Feb 18, 2026 11:00 pm IST

पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मुकाबले में 61 रनों की हार के बाद काफी अपने पूर्व खिलाड़ियों से काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। वहीं अब टीम के सुपर-8 में पहुंचने के साथ शादाब खान ने इन आलोचनाओं पर पूर्व खिलाड़ियों को खरी-खोटी सुना दी है।

Pakistan Cricket Team- India TV Hindi
पाकिस्तान क्रिकेट टीम Image Source : AFP

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को जब भी भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ता है उसके बाद उनके प्लेयर्स की काफी आलोचना भी चौतरफा देखने को मिलती है। ऐसा ही कुल हाल में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भी देखने को मिला, जब टीम इंडिया ने पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज के मुकाबले में 61 रनों के बड़े अंतर से मात दी। वहीं इसके बाद पाकिस्तानी टीम ने नामीबिया के खिलाफ हुए मुकाबले को 102 रनों से जीतने के साथ सुपर-8 के लिए अपनी जगह को जरूर पक्का कर लिया है। वहीं इसी बीच पाकिस्तानी टीम के स्पिन ऑलराउंडर खिलाड़ी शादाब खान की तरफ से अपने पूर्व खिलाड़ियों को लेकर काफी बड़ा बयान भी देखने को मिला जिसमें उन्होंने आलोचनाओं को लेकर काफी खरी-खोटी सुनाई है।

उन्होंने वर्ल्ड कप में भारत को कभी नहीं हराया है

शादाब खान ने नामीबिया के खिलाफ मुकाबले के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के खिलाफ मुकाबले में हार के बाद अपने पूर्व खिलाड़ियों की तरफ से हो रही आलोचनाओं को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि, हमारे पूर्व प्लेयर्स की अपनी राय है, उन्होंने पाकिस्तान के लिए अच्छा किया है, लेकिन उन्होंने वह कभी भारत को वर्ल्ड कप में हराने में कामयाब नहीं हो सके। हम ही थे जिन्होंने उन्हें साल 2021 के वर्ल्ड कप में हराया था। हां उनकी गिनती दिग्गज खिलाड़ियों में की जाती है, लेकिन उन्होंने वर्ल्ड कप में कभी भी भारत के खिलाफ मुकाबले में कुछ भी ऐसा खास नहीं किया जिसे याद दिलाया जाए।

पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ी शादाब खान ने अपने इस बयान के जरिए शाहिद अफरीदी और मोहम्मद यूसुफ पर निशाना साधा है, जिन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ मुकाबले में मिली हार के बाद इनको टीम से बाहर निकालने की सलाह दी थी। मोहम्मद यूसुफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि शाहीन, बाबर और शादाब का समय खत्म हो गया है, पाकिस्तान की टी20 टीम को नए प्लेयर्स की जरूरत है, कमजोर टीमों के खिलाफ खोखली जीत की नहीं। वहीं अफरीदी ने एक टीवी शो के दौरान दिए बयान में कहा था कि शाहीन अफरीदी, बाबर आजम और शादाब खान को हटा दें और भविष्य में टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट के लिए उन्हें न चुना जाए।

बाबर इसलिए नहीं भेजा गया बल्लेबाजी के लिए

नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने अपने बैटिंग ऑर्डर में भी बदलाव किया, जिसमें बाबर आजम को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। इसको लेकर शादाब खान ने कहा कि क्या आपको सच में लगता है कि पाकिस्तानी टीम इतने एक्सपेरिमेंट करेगी? मुझे ऐसा नहीं लगता। हमारा मैसेज बहुत साफ हैं कि अगर आप बाबर को बैटिंग के लिए नहीं बुलाने की बात कर रहे हैं, तो उसे ठीक से पता है कि उसका रोल कब खेलना है।

ये भी पढ़ें

IND vs NED: शिवम दुबे ने टी20 वर्ल्ड कप में किया बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम, हार्दिक पांड्या को छोड़ा पीछे

पाकिस्तानी टीम में नहीं है सबकुछ सही, डगआउट में दिखी कोच हेसन और सलमान आगा के बीच बहस, देखें VIDEO

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल