1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शेफाली ने कमबैक का सचिन तेंदुलकर को दिया श्रेय, बताया कैसे निभाया उन्होंने अहम रोल

शेफाली ने कमबैक का सचिन तेंदुलकर को दिया श्रेय, बताया कैसे निभाया उन्होंने अहम रोल

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jun 28, 2025 05:18 pm IST,  Updated : Jun 28, 2025 05:18 pm IST

IND vs ENG: भारतीय महिला टीम के स्टार खिलाड़ी शेफाली वर्मा को उनके खराब फॉर्म के चलते अक्टूबर 2024 में टीम से बाहर कर दिया गया था। अब इंग्लैंड दौरे के लिए उनकी स्क्वाड में वापसी हुई है, जिसके बाद शेफाली ने अपने कमबैक का श्रेय सचिन तेंदुलकर को दिया है।

Shafali Verma- India TV Hindi
शेफाली वर्मा Image Source : GETTY

भारतीय महिला टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां वह मेजबान टीम के खिलाफ 5 टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इस दौरे की शुरुआत 28 जून से होगी जिसमें पहले टी20 सीरीज के मुकाबले खेले जाएंगे। टीम इंडिया की स्क्वाड में लंबे समय के बाद शेफाली वर्मा की वापसी हुई है, जो साल 2024 अक्टूबर महीने में अपनी खराब फॉर्म के चलते टीम से बाहर कर दी गई थी। वहीं शेफाली को अब कमबैक करने का मौका मिला है, जिसमें उनकी कोशिश इस मौके का पूरा फायदा उठाने पर होगी। वहीं शेफाली ने अब टीम में अपनी वापसी के बाद एक बड़ा खुलासा भी किया है, जिसमें उन्होंने अपने कमबैक का श्रेय सचिन तेंदुलकर को दिया है।

मैंने सचिन सर की बैटिंग वीडियो देखकर उनसे सीखा

बीसीसीआई की तरफ से शेफाली वर्मा का एक इंटरव्यू पोस्ट किया गया है, जिसमें उन्होंने स्क्वाड में अपने कमबैक को लेकर कहा कि पहले मैं हर गेंद पर चौका या छक्का मारने के लिए देखती थी, लेकिन बाद में मुझे समझ आया कि अच्छी गेंदों का सम्मान करना भी जरूरी है। मैने टीम से बाहर होने के बाद सचिन सर की टेस्ट में बैटिंग वीडियो देखी जिससे मुझे काफी कुछ सीखने का मौका मिला। इन वीडियो को देखने के बाद मुझे मेरे बचपन के दिन याद आ गए जिसमें मैं उनका एक भी मैच नहीं छोड़ती थी। उन वीडियो को देखकर मुझे समझ आ गया कि अच्छी गेंदों को सम्मानपूर्वक खेलकर ही मैं बड़ी पारी खेलने में कामयाब हो सकती हूं।

कमबैक करना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता है

शेफाली वर्मा ने अपने कमबैक को लेकर आगे कहा कि जब भी आप वापसी करते हैं तो हालात कठिन होते ही हैं लेकिन टीम में लौटकर अच्छा लगता है। मुझे खुशी है कि मैं वापसी कर सकी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चयन से दस दिन पहले मेरे पापा को दिल का दौरा पड़ा था। मेरे लिये वह कठिन समय था और मैं टीम में भी नहीं चुनी गई थी। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि हो क्या रहा है। मैंने अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत की जिससे काफी अच्छा भी महसूस हुआ। समय आपको बहुत कुछ सिखाता है, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगी और बाकी सब भाग्य पर छोड़ दूंगी।

ये भी पढ़ें

इंग्लैंड में इंडियन कैप्टन की तबियत खराब, उपकप्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा

दूसरे टेस्ट से पहले आई बड़ी खुशखबरी, इस धाकड़ बल्लेबाज के खेलने की पूरी संभावना!

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल