1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जिम्बाब्वे को हराने के बाद श्रेयस अय्यर ने वीवीएस लक्ष्मण को कहा- थैंक यू, कोच ने भी तारीफ में पढ़े कसीदे

जिम्बाब्वे को हराने के बाद श्रेयस अय्यर ने वीवीएस लक्ष्मण को कहा- थैंक यू, कोच ने भी तारीफ में पढ़े कसीदे

 Written By: Hitesh Jha @HiteshjhaL58268
 Published : Jul 27, 2026 11:29 am IST,  Updated : Jul 27, 2026 11:29 am IST

जिम्बाब्वे को हराने के बाद टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर काफी खुश नजर आए। उन्होंने सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया के अंतरिम कोच वीवीएस लक्ष्मण की थैंक यू कहा है।

VVS Laxman & Shreyas Iyer- India TV Hindi
वीवीएस लक्ष्मण & श्रेयस अय्यर Image Source : X@BCCI

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है। इस सीरीज में भारत ने 3-0 से जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप किया। इस दौरे पर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण हेड कोच की भूमिका निभा रहे थे। सीरीज जीतने के बाद कोच वीवीएस लक्ष्मण और कप्तान श्रेयस अय्यर काफी खुश नजर आए। तीसरे टी20 मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में कोच वीवीएस लक्ष्मण ने प्लेयर्स को इस जीत की बधाई दी। वहीं श्रेयस अय्यर ने इस जीत के लिए लक्ष्मण को थैंक यू कहा।

श्रेयस अय्यर ने वीवीएस लक्ष्मण को कहा- थैंक यू

श्रेयस अय्यर ने तीसरे टी20 के बाद ड्रेसिंग रूम में कहा कि अगर हम छूटे हुए कैचों को छोड़ दें, तो ईमानदारी से कहूं तो पूरे सीरीज के दौरान हमारा प्रदर्शन बेहतरीन रहा। हर खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ का प्रयास शानदार था। टीम मीटिंग में हमने जो भी बातें की थीं, उन्हें मैदान पर पूरी क्षमता के साथ लागू करना हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण था। हमारी सोच और खेलने का तरीका बाकी टीमों से एक कदम आगे था। इसलिए इस जीत का हिस्सा बनने वाले हर व्यक्ति को बहुत-बहुत बधाई। साथ ही वीवीएस लक्ष्मण सर का भी धन्यवाद, जिन्होंने मैदान पर उतरने से पहले हर दिन हमें प्रेरित किया। उनकी बातें बिल्कुल सही थीं और हम उनसे जुड़ाव महसूस कर सके। इसके लिए सर और पूरी सपोर्ट स्टाफ टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद।

जीत का काफी श्रेय कप्तान को मिलना चाहिए- वीवीएस लक्ष्मण

इससे पहले कोच वीवीएस लक्ष्मण ने भी श्रेयस अय्यर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि श्रेयस के कप्तानी के सफर की शुरुआत भले ही कठिन रही हो, लेकिन उन्होंने बहुत शानदार वापसी की। वे टीम के पहले मैच से ठीक एक दिन पहले हमारे साथ जुड़े थे, फिर भी वे शुरुआत से ही बहुत सकारात्मक और उत्साही थे। वे आप सभी के साथ खेलने के लिए काफी उत्सुक और उम्मीदों से भरे हुए थे।

उन्होंने आगे कहा कि यह खिलाड़ियों का एक नया ग्रुप है। हम जानते हैं कि इंग्लैंड दौरे पर गए खिलाड़ियों में से केवल चार या पांच लोग ही इस दौरे में हमारे साथ शामिल हुए हैं। लेकिन कप्तान का विश्वास बहुत मजबूत था। मुझे लगता है कि इस जीत का काफी श्रेय कप्तान को मिलना चाहिए, क्योंकि जिस तरह से उन्होंने आपमें से हर एक खिलाड़ी का हौसला बढ़ाया और प्रेरित किया, वह काबिले तारीफ है।

यह भी पढ़ें

वीवीएस लक्ष्मण ने जिम्बाब्वे सीरीज के बाद की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ, पर फिटनेस को लेकर चेताया

बाबर आजम कप्तान बनकर भी फ्लॉप, पूर्व कप्तान की वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार पारी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल