1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: कप्तान गिल ने 59 साल पुराना रिकॉर्ड किया चकनाचूर, बुलेट ट्रेन की तरह निकल गए सबसे आगे

IND vs ENG: कप्तान गिल ने 59 साल पुराना रिकॉर्ड किया चकनाचूर, बुलेट ट्रेन की तरह निकल गए सबसे आगे

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 31, 2025 05:31 pm IST,  Updated : Jul 31, 2025 05:31 pm IST

IND vs ENG: शुभमन गिल ने बतौर टेस्ट कप्तान अपने करियर की शुरुआत अब तक बल्ले से काफी शानदार की है, जिसमें वह पहली ही सीरीज में कई नए रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। ओवल टेस्ट मैच में भी गिल ने अपना खाता खोलने के साथ 59 साल पुराना एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।

Shubman Gill- India TV Hindi
शुभमन गिल Image Source : GETTY

शुभमन गिल को जब भारतीय टेस्ट टीम का नया कप्तान इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले घोषित किया गया था तो उस समय किसी ने भी ये उम्मीद नहीं लगाई थी कि गिल बतौर बल्लेबाज इस टेस्ट सीरीज में कई नए रिकॉर्ड बना देंगे। गिल जहां इस टेस्ट सीरीज में अब तक 700 से अधिक रन बनाने में कामयाब हुए हैं, तो वहीं उन्होंने ओवल टेस्ट मैच में जब अपनी पारी का पहला रन बनाया तो उसके साथ ही वह 59 साल पुराना एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ने में कामयाब हो गए।

गिल ने गैरी सोबर्स के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर

भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल के मैदान पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। भारतीय टीम ने जब 38 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट केएल राहुल के रूप में गंवाया तो उसके बाद कप्तान गिल बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे। गिल ने अपना खाता छठी गेंद पर जैसे ही खोला उसके साथ ही उनके इस टेस्ट सीरीज में कुल 723 रन हो गए और वह SENA देशों में बतौर कप्तान एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड गैरी सोबर्स के नाम पर था, जिन्होंने साल 1966 में इंग्लैंड दौरे पर खेली गई टेस्ट सीरीज में बतौर कप्तान कुल 722 रन बनाए थे।

सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड को भी शुभमन गिल ने किया ध्वस्त

ओवल टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की जिसमें वह अब भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। शुभमन गिल ने इस मामले में सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया है, जिसमें गावस्कर ने साल 1978-79 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बतौर कप्तान कुल 732 रन बनाए थे। अब इस लिस्ट में शुभमन गिल टॉप पर पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़ें

यारी दोस्ती के चक्कर में गिल ने कर दिया इन प्लेयर्स का कबाड़ा, पूरी तरह से मनमानी पर हैं उतारू

एक ही मैच में दिखा जलवा, फिर चारोखाने चित्त हो गया ये बल्लेबाज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल