1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Shubman Gill: शुभमन गिल ने भारत की धरती पर लगाया पहला टेस्ट शतक, मैदान पर कर दी रनों की बरसात

Shubman Gill: शुभमन गिल ने भारत की धरती पर लगाया पहला टेस्ट शतक, मैदान पर कर दी रनों की बरसात

 Written By: Govind Singh
 Published : Mar 11, 2023 02:16 pm IST,  Updated : Mar 11, 2023 02:34 pm IST

अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में शुभमन गिल ने तूफानी शतक लगाया है।

Shubman gill- India TV Hindi
Shubman Gill Image Source : BCCI TWITTER

Shubman Gill Hit Test Century: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दो दिन तो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के नाम रहे। जहां उस्मान ख्वाजा और कैमरून ग्रीन ने शतक लगाए। मैच के तीसरे दिन भारतीय युवा ओपनर शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने अपनी बैटिंग से सभी का दिल जीत लिया और मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए। उन्होंने आतिशी शतक लगाया है। 

गिल ने लगाया तूफानी शतक 

तीसरे दिन की शुरुआत भारत के लिए अच्छी नहीं रही। जब कप्तान रोहित शर्मा 35 रन बनाकर पहले सेशन में ही आउट हो गए, लेकिन फिर शुभमन गिल ने चेतेश्वर पुजारा के साथ रन बनाने की जिम्मेदारी संभाली। गिल ने शुरुआत में तो आक्रामक रुख अपनाया, लेकिन बाद में उन्होंने धैर्यपूर्ण तरीके से शतक पूरा किया। वह अभी 195 गेंदों में 102 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। उन्होंने 10 चौके और 1 छक्का लगाया है। 

भारत की धरती पर लगाया पहला शतक 

शुभमन गिल ने अपना पहला टेस्ट शतक बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। भारत की धरती पर गिल की ये पहली टेस्ट सेंचुरी है। वहीं, ओवर ऑल टेस्ट करियर में उनका ये दूसरा शतक है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए अभी तक 14 टेस्ट मैचों में 792 रन बनाए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ भी वनडे शानदार पारियां खेली थीं। अब टीम इंडिया के बल्लेबाजी आक्रामण की अहम कड़ी बन गए हैं। उनके पास वह काबिलियत है कि वो किसी भी गेंदबाजी आक्रामण की धज्जियां उड़ा सकें। 

दो सेशन के बाद भारत ने बनाए 188 रन

शुभमन गिल भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में खेलते हैं, उन्होंने टीम इंडिया की तरफ से खेलते हुए तीनों ही फॉर्मेट में शतक लगाया हुआ है। अहमदाबाद में तीसरे दिन लगाए उनके शतक की वजह से ही टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंचती हुई दिखाई दे रही है। भारत ने तीसरे दिन दो सेशन के बाद 188 रन 2 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 35 रन, चेतेश्वर पुजारा ने 42 रन बनाए हैं। वहीं, शुभमन गिल 103 रन और विराट कोहली बिना रन बनाए क्रीज पर मौजूद हैं। 

यह भी पढ़े: 

AUS के खिलाफ चेतेश्वर पुजारा ने ये रिकॉर्ड बनाकर किया बड़ा काम, जिसके आस-पास भी नहीं रोहित-विराट

भारत की धरती पर ये कारनामा करने वाले पहले बॉलर बने रविचंद्रन अश्विन, इस दिग्गज का रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल