1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: शुभमन गिल ने अब किया खुलासा, इंग्लैंड जाने से पहले रोहित-कोहली से हुई थी क्या बातचीत

IND vs ENG: शुभमन गिल ने अब किया खुलासा, इंग्लैंड जाने से पहले रोहित-कोहली से हुई थी क्या बातचीत

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Jun 19, 2025 06:45 pm IST,  Updated : Jun 19, 2025 06:45 pm IST

IND vs ENG: शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। टेस्ट क्रिकेट में गिल पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे ऐसे में उनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें भी रहने वाली हैं।

Shubman Gill And Virat Kohli- India TV Hindi
शुभमन गिल और विराट कोहली Image Source : GETTY

भारतीय टीम 20 जून से इंग्लैंड के दौरे का आगाज करेगी जिसका इंतजार सभी क्रिकेट फैंस काफी बेसब्री के साथ कर रहे हैं। पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के मैदान पर खेला जाएगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद टीम इंडिया इस फॉर्मेट में किस तरह का प्रदर्शन करेगी इस पर सभी की नजरें रहने वाली हैं। भारतीय टीम के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल पर काफी बड़ी जिम्मेदारी इस टेस्ट सीरीज के दौरान रहेगी। वहीं गिल ने लीड्स टेस्ट मैच शुरू होने से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का खुलासा किया है कि इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों से बातचीत की थी।

रोहित और कोहली दोनों ने इंग्लैंड में अपने अनुभव को किया था साझा

टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून को लीड्स के मैदान पर खेलना है। इस मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभमन गिल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि आईपीएल 2025 सीजन के दौरान मेरी रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों से इस दौरे को लेकर बातचीत हुई थी, जिसमें कोहली और रोहित ने अपने अनुभव को मेरे साथ साझा किया था। ये मेरे लिए इस सीरीज के दौरान काफी अहम रहने वाला है।

नंबर-4 की पोजीशन पर खेलने को लेकर दिया ये जवाब

विराट कोहली के टेस्ट फॉर्मेट से रिटायरमेंट लेने के बाद सभी की नजरें टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर पर भी टिकी हुई थी, जिसको लेकर ये साफ हो गया है कि कप्तान शुभमन गिल नंबर-4 की पोजीशन पर खेलते हुए नजर आएंगे। इसको लेकर भी गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि विराट भाई के रिटायरमेंट का ऐलान करने के बाद मेरे और हेड कोच के बीच चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने को लेकर चर्चा हुई जिसके बाद मैं इस पोजीशन पर खेलते हुए नजर आऊंगा।

ये भी पढ़ें

IND vs ENG: क्या इंग्लैंड को सता रहा है जसप्रीत बुमराह का डर? बेन स्टोक्स के बयान से हो गया साफ

ओपनिंग से लेकर नंबर 11 तक की बल्लेबाजी, न्यूजीलैंड में जन्म, लेकिन इंग्लैंड के लिए खेल रहा ​क्रिकेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल