1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्मृति मंधाना ने खत्म किया 824 दिनों का लंबा इंतजार, अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच में बल्ले से निकली शतकीय पारी

स्मृति मंधाना ने खत्म किया 824 दिनों का लंबा इंतजार, अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच में बल्ले से निकली शतकीय पारी

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Jun 16, 2024 05:15 pm IST,  Updated : Jun 16, 2024 05:15 pm IST

IND W vs SA W: भारत और साउथ अफ्रीका की वुमेंस टीम के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना के बल्ले से शानदार शतकीय पारी देखने को मिली है। स्मृति ने 127 गेंदों का सामना करते हुए 117 रनों की पारी खेली।

Smriti Mandhana- India TV Hindi
स्मृति मंधाना Image Source : PTI

भारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है, जिसका पहला मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम ने की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद टीम इंडिया ने सिर्फ 99 के स्कोर तक अपनी आधी टीम को गंवा दिया था। यहां से ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक छोर से पारी को संभालते हुए दीप्ति शर्मा के साथ शानदार साझेदारी करने के साथ टीम को इस मैच में लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। भारतीय वुमेंस टीम ने 50 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 265 रनों का स्कोर बनाया है। स्मृति मंधाना ने वनडे में अपना छठा शतक भी लगा जिसमें उन्होंने 824 दिनों के लंबे इंतजार को भी खत्म किया।

स्मृति ने संभाली पारी, हरमनप्रीत कौर को इस मामले में छोड़ा पीछे

स्मृति मंधाना इस मुकाबले में भारतीय टीम की बल्लेबाजी में अहम भूमिका में दिखी। उन्होंने एक छोर से ना सिर्फ पारी को संभाला बल्कि 127 गेंदों का सामना करने के साथ 117 रनों की बेहतरीन पारी भी खेली। मंधाना के बल्ले से इस दौरान 12 चौके और एक छक्का देखने को मिला है। वहीं उन्होंने भारतीय वुमेंस खिलाड़ी के तौर सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में टीम की मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम वनडे में कुल 5 शतक दर्ज हैं। इस लिस्ट में पूर्व भारतीय वुमेंस टीम की कप्तान मिताली राज पहले स्थान पर हैं जिन्होंने अपने वनडे करियर के दौरान कुल 7 शतक लगाए थे। वहीं स्मृति ने अपनी इस पारी के दम पर तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 7000 रनों का आंकड़ा भी पार कर लिया है। इसी के साथ वह भारतीय वुमेंस क्रिकेट में मिताली राज के बाद ऐसा करने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं।

वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वालीं भारतीय वुमेंस खिलाड़ी

मिताली राज - 7 शतक

स्मृति मंधाना - 6 शतक

हरमनप्रीत कौर - 5 शतक

पूनम राउत - 3 शतक

ये भी पढ़ें

Team India: T20 वर्ल्ड कप के बीच से 2 खिलाड़ियों का भारत लौटना पहले से ही तय, हो गया बड़ा खुलासा

ऑस्ट्रेलिया के मैच जीतते ही इस टीम की खुली किस्मत, सीधे सुपर-8 के लिए किया क्वालीफाई; हो गया फायदा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल