1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. "मुझे नहीं लगता कि क्रिकेट से ज्यादा मैं किसी चीज से प्यार करती हूं"; मंधाना का शादी टूटने के बाद अब आया बड़ा बयान

"मुझे नहीं लगता कि क्रिकेट से ज्यादा मैं किसी चीज से प्यार करती हूं"; मंधाना का शादी टूटने के बाद अब आया बड़ा बयान

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Dec 10, 2025 10:48 pm IST,  Updated : Dec 10, 2025 10:49 pm IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना जो अपनी शादी टूटने की वजह से पिछले एक महीने से चर्चा में बनी हुई हैं, उनका अब पहली बार बयान सामने आया है। मंधाना 21 दिसंबर से श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में अब खेलते हुए दिखाई देंगी।

Smriti Mandhana- India TV Hindi
स्मृति मंधाना Image Source : PTI

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना पहली बार अपनी शादी टूटने के बाद किसी पब्लिक समारोह में हिस्सा लेने 10 दिसंबर को पहुंची थी। महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतने के बाद स्मृति मंधाना अपनी शादी में व्यस्त हो गई थी जो म्यजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के साथ होनी थी, लेकिन शादी होने से पहले ही टूट गई, जिसको लेकर मंधाना ने 7 दिसंबर को अपनी शादी टूटने की लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करने के साथ सभी को जानकारी दी कि उसे अब रद्द कर दिया गया है, जिसमें अब इसको लेकर किसी भी तरह की चर्चा ना की जाए। वहीं अब स्मृति मंधाना का पहली बार बड़ा बयान भी सामने आया है।

मैं क्रिकेट से ज्यादा शायद ही किसी चीज से प्यार करती हूं

स्मृति मंधाना जिन्होंने साल 2013 में अपना पहला इंटरनेशनल मुकाबला खेला था, उसके बाद से अब तक वह स्क्वाड का एक अहम हिस्सा बनी हुई हैं। मंधाना ने समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के अनुसार उन्होंने एमेजॉन संभव सम्मेलन में हिस्सा लेते हुए अपनी शादी टूटने के बाद पहली बार दिए बयान में कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं क्रिकेट से ज्यादा किसी चीज को प्यार करती हूं। मेरे लिए टीम इंडिया की जर्सी पहनना हमेशा एक सबसे बड़ी प्रेरणा रही है। मुझे बचपन से बल्लेबाजी करना हमेशा पसंद था और इसके लिए मेरे पागलपन को किसी के लिए भी समझ पाना आसान नहीं था। वर्ल्ड चैंपियन बनना आसान नहीं है और उसके लिए काफी कई साल तक कड़ी मेहनत और संघर्ष करना पड़ता है। जब हम वर्ल्ड चैंपियन बने तो ये मेरे लिए सच में सपने का सच होने जैसा था। हमने इस वर्ल्ड कप से दो अहम चीजें सीखी जिसमें हर पारी में आपकी शुरुआत शून्य से होती है, फिर चाहे आपने पिछली पारी में शतक ही क्यों ना लगाया हो और दूसरा आपको हमेशा टीम को ध्यान में रखते हुए खेलना होगा ना कि खुद को।

श्रीलंका सीरीज में अब दिखेंगी एक्शन में

महिला वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को बीसीसीआई के तरफ से लंबा आराम दिए जाने का फैसला लिया गया था। वहीं अब टीम इंडिया 21 दिसंबर से एक्शन में दिखाई देगी जहां से साल 2026 में होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए उनकी तैयारी शुरू होगी। श्रीलंका महिला टीम के खिलाफ होने वाली घरेलू 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें स्मृति मंधाना का नाम भी शामिल है, इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर, शेफाली वर्मा सहित अधिकतर स्टार खिलाड़ी भी एक्शन में दिखाई देंगी।

ये भी पढ़ें

स्मृति मंधाना की होने जा रही है मैदान पर वापसी, अब इस दिन खेलेंगी मुकाबला

कमबैक हो तो ऐसा, बीच टूर्नामेंट से हुआ था बाहर, अब आते ही छा गया

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल