1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB के पहला खिताब जीतते ही खुशी से गदगद हुई कप्तान स्मृति मंधाना, फैंस के लिए कही दिल जीतने वाली बात

RCB के पहला खिताब जीतते ही खुशी से गदगद हुई कप्तान स्मृति मंधाना, फैंस के लिए कही दिल जीतने वाली बात

 Published : Mar 18, 2024 06:57 am IST,  Updated : Mar 18, 2024 07:01 am IST

WPL 2024 का खिताब आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत लिया है। फाइनल में आसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से शिकस्त दी है।

Smriti Mandhana- India TV Hindi
Smriti Mandhana Image Source : WPL TWITTER

WPL 2024 का खिताब स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली आरसीबी की टीम ने जीत लिया है। टीम ने फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा दिया। फाइनल मैच में आरसीबी के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 113 रन बनाए, जिसके जवाब में आरसीबी ने आसानी से टारगेट हासिल कर लिया। आरसीबी ने पहली बार WPL का खिताब जीता है। मैच जीतने के बाद कप्तान स्मृति मंधाना ने बड़ी बात कही है। 

स्मृति मंधाना ने दिया ये बयान

आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि मेरे लिए अभिव्यक्ति के साथ बाहर आना कठिन है। एक बात मैं कहूंगी कि मुझे इस टीम पर गर्व है। हमारा बेंगलुरु चरण वास्तव में अच्छा था। हम दिल्ली आए और दो बार करारी हार हुई। हमने इसी बारे में बात की कि हमें सही समय पर कदम बढ़ाने की जरूरत है। पिछले साल ने हमें बहुत कुछ सिखाया। क्या गलत हुआ, क्या सही हुआ। टीम मैनेजमेंट ने बस इतना कहा कि यह आपकी टीम है, इसे अपने तरीके से बनाएं। उन्हें प्रणाम। आरसीबी के लिए यह बहुत अधिक है। मैं ट्रॉफी जीतने वाली अकेली नहीं हूं। टीम ने ट्रॉफी जीती है। 

आरसीबी के फैंस को बताया सबसे वफादार

मैं वह व्यक्ति नहीं हूं। यह शायद टॉप पांच में है। जाहिर तौर पर विश्व कप इसमें टॉप पर होगा। फैंस के लिए एक मैसेज है। सबसे वफादार फैंस। एक बयान जो हमेशा सामने आता है वह है ई साला कप नामदे। अब यह ई साला कप नामदु है। कन्नड़ मेरी पहली भाषा नहीं है लेकिन फैंस के लिए यह कहना महत्वपूर्ण था।

आरसीबी ने जीता मैच 

फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया। टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 113 रन बनाकर आउट हो गई। आरसीबी के लिए श्रेयंका पाटिल ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने मैच में चार विकेट हासिल किए। इसके बाद आरसीबी को स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। मंधाना ने 31 रन, सोफी डिवाइन ने 32 रन, एलिस पैरी ने 35 रनों का योगदान दिया। ऋचा घोष ने चौका लगाकर आरसीबी की टीम को जीत दिलाई। 

यह भी पढ़ें: 

PSL 2024 का फाइनल मैच आज, जानें भारत में कैसे उठा सकते हैं इस मुकाबले का मजा

WPL 2024 का खिताब जीतते ही RCB पर हुई पैसों की बारिश, प्राइज मनी में मिले इतने करोड़

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल