Highlights
- विराट ने बनाए सबसे कम रन
- एक रन बनाकर आउट हुए
- डेब्यूटेंट रिचर्ड ग्लीसन ने भेजा पवेलियन
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। पिछले काफी समय से अपनी फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में भी निराश किया। एजबेस्टन टेस्ट में फेल रहने के बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में दीपक हुड्डा की जगह टीम में शामिल किया गया। विराट के पास खुद को साबित करने का एक अच्छा मौका था, लेकिन वह ऐसा करने में फिर से चूक गए।
विराट पांचवें ओवर में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे, उस समय भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 49 रन था। विराट लेकिन इस मौके को भुना नहीं पाए और महज तीन गेंद खेलकर चलते बने। उन्हें इंग्लैंड के डेब्यूटेंट रिचर्ड ग्लीसन ने डाविड मलान के हाथों कैच कराया। विराट सातवें ओवर की पहली गेंद पर खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौटे।
कौन हैं रिचर्ड ग्लीसन? 34 साल की उम्र में किया डेब्यू, भारत के खिलाफ पहले मैच में ही हैट्रिक से चूके
विराट के लगातार फेल होने की वजह से अब टीम में उनकी जगह को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पूर्व भारतीय दिग्गज कपिल देव भी उन्हें टीम से बाहर करने की बात कर चुके हैं। दीपक हुड्डा जैसे खिलाड़ी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और एक के बाद एक शानदार पारियां खेल रहे हैं, ऐसे में विराट के लिए टीम में जगह बनाए रखना आसान नहीं होगा।