1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2025: SRH की टीम में हुई अब इस मैच विनर खिलाड़ी की एंट्री, गेंद के साथ बल्ले से भी दिखाता है कमाल

IPL 2025: SRH की टीम में हुई अब इस मैच विनर खिलाड़ी की एंट्री, गेंद के साथ बल्ले से भी दिखाता है कमाल

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Mar 06, 2025 04:38 pm IST,  Updated : Mar 06, 2025 04:38 pm IST

IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 22 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन से पहले एक रिप्लेसमेंट प्लेयर के नाम का ऐलान किया है। हैदराबाद ने साउथ अफ्रीका टीम के बॉलिंग ऑलराउंडर वियान मुल्डर को आगामी सीजन के लिए अपनी टीम का हिस्सा बनाया है।

Wiaan Mulder- India TV Hindi
वियान मुल्डर Image Source : AP

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खत्म होने के बाद 22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 18वें सीजन का आगाज होगा। इसको लेकर जहां पिछले महीने ही आधिकारिक शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया था तो वहीं सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। इसी बीच सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आगामी सीजन का आगाज होने से पहले एक बड़ा ऐलान किया है, जिसमें उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स जो चोटिल होने की वजह से नहीं खेल पाएंगे उनकी जगह पर रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर साउथ अफ्रीकी टीम के बॉलिंग ऑलराउंडर खिलाड़ी वियान मुल्डर को शामिल किया है।

मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे वियान मुल्डर

वियान मुल्डर को लेकर बात की जाए तो उन्होंने आगामी आईपीएल सीजन को लेकर हुए मेगा ऑक्शन में भी हिस्सा लिया था लेकिन वहां पर वह अनसोल्ड रहे थे। वहीं अब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने उन्हें 75 लाख रुपए में अपनी टीम के साथ जोड़ने का फैसला किया है। वियान मुल्डर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की साउथ अफ्रीकी टीम का भी हिस्सा थे जिसको सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा। वियान मुल्डर गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाने में कामयाब होते हैं, जिसमें उन्होंने अभी तक के अपने करियर में ऐसा कमाल करके भी दिखाया है।

मुल्डर का अभी तक ऐसा रहा है करियर

इंटरनेशनल क्रिकेट में वियान मुल्डर तीनों ही फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके हैं, जिसमें टेस्ट में उनके नाम जहां 30 विकेट हैं तो वहीं वनडे में 21 जबकि टी20 इंटरनेशनल में 8 विकेट हासिल कर चुके हैं। इसके अलावा मुल्डर ने टेस्ट में एक शतकीय और एक अर्धशतकीय पारी भी खेली है, जबकि वनडे में भी वह एक अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब रहे हैं। आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने अभियान का आगाज 23 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के साथ करेगी जो हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें

न्यूजीलैंड से भारत ने हारे 2 ICC फाइनल, जानें चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

IND vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में हुई बारिश तो कौन बनेगा विजेता, क्या होगा फाइनल रिजल्ट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल