1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सनराइजर्स हैदराबाद के पास एक से बढ़कर एक धुरंधर, ये है सबसे खतरनाक प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद के पास एक से बढ़कर एक धुरंधर, ये है सबसे खतरनाक प्लेइंग इलेवन

 Published : Mar 18, 2026 04:26 pm IST,  Updated : Mar 18, 2026 04:26 pm IST

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम फिर से आईपीएल जीतने की कोशिश में जुटेगी। इस सीजन का पहले ही मैच में एसआरएच का मुकाबला आरसीबी से है। चलिए जरा जानते हैं कि टीम की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है और अगर पैट कमिंस नहीं आए तो कप्तानी कौन करेगा।

abhishek sharma and travis head- India TV Hindi
अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड Image Source : PTI

सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक केवल एक ही बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है, तब से लेकर अब तक काफी कुछ बदल चुका है। पिछले कुछ साल से टीम भी अच्छी और मजबूत नजर आ रही है, लेकिन इसके बाद भी टीम ट्रॉफी से दूर रह जाती है। इस साल टीम जीत की दावेदार मानी जा रही है। चलिए जरा समझने की कोशिश करते हैं कि टीम की सबसे मजबूत और खतरनाक प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है, क्योंकि टीम के पास एक बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी हैं, जो अकेले ही टीम को जीत दिलाने की क्षमता रखते हैं। 

पैट कमिंस मिस कर सकते हैं शुरुआती कुछ मैच

बात सबसे पहले टीम के कप्तान की करते हैं। वैसे तो टीम के कप्तान पैट कमिंस हैं, लेकिन वे पूरी तरह से फिट नहीं हैं। खबरें इस तरह की आ रही हैं कि वे पहले कुछ मैच मिस कर सकते हैं। ऐसे में टीम के सामने दूसरा तेज गेंदबाज लाने की ही नहीं होगी, बल्कि ये भी देखना पड़ेगा कि टीम की कमान किसे दी जाए। आईपीएल के शुरुआती मैच काफी अहम होते हैं। जो टीम पहले कुछ मैच हार जाती है, उसके लिए फिर वापसी करना काफी मुश्किल हो जाता है। वैसे तो टीम के लिए विकल्प के तौर पर ईशान किशन का नाम सबसे आगे चल रहा है। 

ईशान किशन सबसे मजबूत दावेदार, ट्रेविस हेड पर भी दांव खेल सकती है टीम

ईशान किशन के पास आईपीएल में कप्तानी का तो अनुभव नहीं है, लेकिन उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड की कप्तानी की थी और अपनी टीम को जीत दिलाने में भी कायमाबी हासिल की थी। वे कप्तान बनने के लायक भी हैं। हाल ही में उन्होंने भारत की टी20 टीम में भी वापसी की और जबरदस्त बल्लेबाजी भी की है। इसके अलावा टीम के पास ट्रेविस हेड भी हैं, जो बीच बीच में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते रहते हैं। लेकिन क्या टीम उन पर दांव खेलेगी, ये सोचने की बात होगी। इस बीच अभिषेक शर्मा के नाम पर भी विचार किया जा सकता है, लेकिन वे अभी युवा हैं और कप्तानी का अनुभव नहीं है, इसलिए हो सकता है कि वे उपकप्तान रहते हुए कुछ गुर सीखें, उसके बाद उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जाए। 

अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सबसे विस्फोटक सलामी जोड़ी

अब बात करते हैं टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन की। इसमें कोई शक नहीं है कि टीम के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड निभाएंगे। ये दुनिया की सबसे विध्वंकस सलामी जोड़ी हैं, जिनके खिलाफ बॉलर जाने से घबराते हैं। कोई एक आउट हो जाए तो भी दूसरा रन बनाते चला जाता है। इसके बाद अगर आगे की बात की जाए तो मिडल आर्डर भी काफी विस्फोटक है। 

मिडल आर्डर में भी एक से बढ़कर एक बल्लेबाज 

ईशान किशन टीम के कप्तान बनेंगे कि नहीं, ये तो बाद की बात है, लेकिन वे तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए उतरेगे, ये पूरी तरह से पक्का है। इसके बाद नितीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टेन, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा का नाम आता है, जो मिडल आर्डर की जिम्मेदार निभांएगे। तेज गेंदबाज हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट और स्पिनर हर्ष दुबे को भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। जहां तक पैट कमिंस के​ रिप्लेसमेंट की बात है तो ईशान मलिंगा और ब्रायडन कार्स ये काम कर सकते हैं, दोनों विदेशी तेज गेंदबाज हैं और कुछ रन भी बना दें तो कोई बड़ी बात नहीं है। 

ये हो सकते हैं इम्पैक्ट प्लेयर के दावेदार 

जहां तक इम्पैक्ट प्लेयर की बात की जाए तो इसके लिए शिवम मावी और जीशान अंसारी विकल्प हो सकते हैं, दोनों भारतीय गेंदबाज हैं और शायद फिलहाल पूरी तरह से फिट भी हैं। ये एक पावरपैक्ड टीम लग रही है, जो अगर मैदान पर उतरेगी तो मैच का रिजल्ट चाहे जो हो, लेकिन विरोधी टीम के छक्के तो छूट ही जाएंगे। 

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन

सलामी बल्लेबाज: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड
मिडल आर्डर: ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा
ऑलराउंडर: लियाम लिविंगस्टोन
गेंदबाज: ब्रायडन कार्स, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, जयदेव उनादकट।
इम्पैक्ट प्लेयर : शिवम मावी

सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा स्क्वाड: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर स्मरण, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामेंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्से, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, सलिल अरोड़ा, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स।

यह भी पढ़ें 

ODI World Cup 2027: कब और कहां खेला जाएगा ICC वनडे विश्व कप 2027, फिर से हो रही पुराने फॉर्मेट की वापसी

ICC ODI Rankings: पाकिस्तानी ​बल्लेबाज ने लगा दी लंबी छलांग, आईसीसी की वनडे रैंकिंग में उठापटक

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल