SRH vs RR IPL Cricket Match Score: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का आगाज काफी धमाकेदार तरीके से देखने को मिला जिसमें पहले ही मुकाबले में केकेआर को आरसीबी के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वहीं आज यानी 23 मार्च को दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से मात देने के साथ सीजन का आगाज बड़ी जीत के साथ किया है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 286 रनों का स्कोर बनाया है, जिसमें उनकी तरफ से इशान किशन के बल्ले से जहां 106 रनों की नाबाद शतकीय पारी देखने को मिली है तो वहीं ट्रेविस हेड ने 67 रनों की पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सबसे ज्यादा तीन विकेट तुषार देशपांडे ने हासिल किए।
राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर्स में 242 रनों का स्कोर बनाने में ही कामयाब हो सकी, जिसमें उनकी तरफ से संजू सैमसन ने 66 जबकि ध्रुव जुरेल ने 70 रनों की पारी खेली। पारी के अंतिम ओवर्स में शिमरन हेटमायर ने जरूर 42 रनों की तेज पारी खेलने के साथ हार के अंतर को थोड़ा कम करने की जरूर कोशिश की। सनराइजर्स हैदराबाद टीम के लिए सिमरजीत सिंह और हर्षल पटेल ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच का स्कोर यहां देखें
पैट कमिंस की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आईपीएल 2025 सीजन का धमाकेदार अंदाज में आगाज किया है, जिसमें उन्होंने पहले इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जहां 286 रनों का स्कोर बनाया था, तो वहीं राजस्थान की टीम को 242 के स्कोर पर रोकने के साथ 44 रनों से जीत हासिल की।
17 ओवर का खेल खत्म होने के बाद राजस्थान ने 5 विकेट के नुकसान पर 195 रन बना लिए हैं। शुभम दुबे 22 और हेटमायर 12 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।
राजस्थान रॉयल्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में बैक टू बैक 2 बड़े झटके लगे जिसमें उन्होंने पहले संजू सैमसन का विकेट गंवाया तो इसके बाद ध्रुव जुरेल भी पवेलियन लौट गए। संजू ने जहां 66 रनों की पारी खेली तो वहीं जुरेल 70 रनों की पारी खेलने के बाद आउट हुए। राजस्थान की टीम ने 15 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 169 रन बना लिए हैं।
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में 287 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 13 ओवर्स खत्म होने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 151 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन 59 रन तो वहीं ध्रुव जुरेल 68 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में 287 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 9 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 108 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन 48 तो वहीं ध्रुव जुरेल 38 रन बनाकर खेल रहे हैं।
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले 6 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं। राजस्थान की टीम को अब जीत हासिल करने के लिए 84 गेंदों में 210 रन और बनाने हैं। संजू सैमसन 33 तो वहीं ध्रुव जुरेल 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।
राजस्थान रॉयल्स की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में 287 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 50 के स्कोर पर तीसरा झटका नितीश राणा के रूप में लगा है, जो मोहम्मद शमी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे। अब संजू सैमसन का साथ देने के लिए ध्रुव जुरेल बल्लेबाजी करने उतरे हैं।
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में 287 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 4 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन 28 जबकि नितीश राणा 11 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
पारी के दूसरे ओवर में सिमरजीत सिंह ने राजस्थान रॉयल्स को दोहरा झटका दिया है। उन्होंने सबसे पहले यशस्वी जायसवाल को 1 के निजी स्कोर पर आउट किया। उसके बाद कप्तान रियान पराग भी 4 रन बनाकर चलते बने।
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने एक ओवर का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 16 रन बना लिए हैं। सैमसन 14 तो वहीं जायसवाल 1 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 286 रनों का स्कोर बनाया है, जिसमें उनकी तरफ से इशान किशन के बल्ले से बेहतरीन नाबाद शतकीय पारी देखने को मिली है। इशान ने अपनी 106 रनों की पारी के दौरान 47 गेंदों का सामना किया जिसमें 11 चौके तो 6 छक्के शामिल थे। इसके अलावा ट्रेविस हेड के बल्ले से भी 67 रनों की पारी देखने को मिली।
इशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में 45 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया है, जो उनके आईपीएल करियर का भी पहला शतक है।
सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में 18 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 256 रन बना लिए हैं। इशान किशन 86 और हेनरिक क्लासेन 32 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर्स के खत्म होने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 219 रन बना लिए हैं। इशान किशन 80 रन तो वहीं हेनरिक क्लासेन 6 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को नीतीश रेड्डी के रूप में तीसरा झटका लगा है। वह 15 गेंदों में 30 रन महेश तीक्षणा की गेंद पर आउट हुए। हैदराबाद का स्कोर फिलहाल 202/3 है।
13 ओवर का खेल खत्म होने तक हैदराबाद की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 178 रन बना लिए हैं। किशन 28 गेंदों में 59, तो नीतीश रेड्डी 10 गेंदों में 19 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। हैदराबाद एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ती हुई नजर आ रही है।
11 ओवर का खेल खत्म होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 19 गेंदों में 35, तो वहीं नीतीश रेड्डी 7 गेंदों में 15 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।
खतरनाक दिख रहे ट्रैविस हेड 31 गेंदों में 67 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें तुषार देशपांडे ने पवेलियन भेजा। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के लगाए। SRH का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 130 रन है।
9 ओवर का खेल खत्म होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 विकेट के नुकसान पर 123 रन बना लिए हैं। ट्रैविस हेड 29 गेंदों में 63 रन तो वहीं ईशान किशन 16 गेंदों में 32 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
ट्रेविस हेड ने आईपीएल 2025 सीजन में अपनी शुरुआत शानदार तरीके से की है, जिसमें उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की तरफ से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में पहले 6 ओवर्स की बल्लेबाजी में काफी आक्रामक रुख देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने एक विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए हैं। इशान किशन जहां 20 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं ट्रेविस हेड 46 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 78 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 41 तो वहीं इशान किशन 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में चौथे ओवर की पहली गेंद पर 45 के स्कोर पर पहला झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा है जो महेश तीक्ष्णा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे। अब बल्लेबाजी करने मैदान पर इशान किशन उतरे हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 45 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 24 तो वहीं ट्रेविस हेड 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एक ओवर का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 10 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 9 तो वहीं ट्रेविस हेड एक रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में टॉस हारने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है, जिसमें उनकी तरफ से पारी की शुरुआत करने ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी मैदान पर उतरी है।
राजस्थान रॉयल्स - संजू सैमसन, कुनाल सिंह राठौर, अकाश मढवाल, कुमार कार्तिकेय, क्वेना मफाका।
सनराइजर्स हैदराबाद - सचिन बेबी, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, एडम जम्पा, वियान मुल्डर।
यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, फजलहक फारूकी
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी
आईपीएल के 18वें सीजन का दूसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 5 मैच खेले गए हैं, जिसमें से हैदराबाद की टीम ने 4 मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं एक मुकाबला राजस्थान रॉयल्स की टीम जीतने में कामयाब हुई है।
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल में अब तक 20 बार भिड़ंत देखने को मिली है, जिसमें 11 बार सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने जीत हासिल की है तो वहीं 9 बार राजस्थान रॉयल्स की टीम मुकाबला जीतने में कामयाब रही है।
यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शुभम दुबे, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, फजलहक फारूकी, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, युद्धवीर सिंह चरक, महेश थीक्षाना, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, कुणाल सिंह राठौड़
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, एडम जम्पा, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, जीशान अंसारी, वियान मुल्डर, अथर्व तायडे, सिमरजीत सिंह, ईशान मलिंगा, अनिकेत वर्मा
संपादक की पसंद