श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने 2 जून को साल 2026-27 के लिए अपने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया है। इस बार बोर्ड ने कुल 46 खिलाड़ियों को इस लिस्ट में शामिल किया है। यह कॉन्ट्रैक्ट 1 अप्रैल 2026 से लेकर 31 मार्च 2027 तक लागू रहेगा। इस लिस्ट में कुसल मेंडिस और वानिंदु हसरंगा जैसे टीम के दिग्गज और स्टार खिलाड़ियों को जगह मिली है। बोर्ड के अनुसार, सभी खिलाड़ियों का चयन उनके हालिया प्रदर्शन (फॉर्म) और फिटनेस को ध्यान में रखकर किया गया है।
बोर्ड से विवाद खत्म होने के बाद नुवान तुषारा को भी मिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड और तेज गेंदबाज नुवान तुषारा के बीच का पुराना विवाद अब पूरी तरह खत्म हो गया है और उन्हें सालाना कॉन्ट्रैक्ट में वापस शामिल कर लिया गया है। दरअसल, तुषारा इस बात से नाराज थे कि बोर्ड ने विदेशी लीग खेलने के लिए एनओसी (NOC) देने से पहले फिटनेस टेस्ट की शर्त रख दी थी, जिसके खिलाफ उन्होंने कानूनी केस कर दिया था। लेकिन जब श्रीलंका सरकार ने उन सभी बोर्ड अधिकारियों को पद से हटा दिया जिनसे तुषारा का झगड़ा था, उसके बाद गेंदबाज ने अपना केस वापस ले लिया। इसके बाद उन्होंने नए अधिकारियों को पत्र लिखकर देश के लिए खेलने की इच्छा जताई, जिसे नई कमेटी ने तुरंत स्वीकार कर लिया और उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल कर लिया।
नए प्लेयर्स को भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में किया गया शामिल
श्रीलंका क्रिकेट ने इस साल के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। इनमें लेग स्पिनर विजयकांत व्यासकांत, दोनों हाथों से गेंदबाजी करने वाले अनोखे स्पिनर थरिन्दु रत्नायाके, बल्लेबाज कामिल मिशरा और लसिथ क्रूसपुले के साथ-साथ ऑलराउंडर इसिथा विजेसुंदरा, वानुजा साहन और दिलुम सुदीरा जैसे नए चेहरे शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर, अनुभवी बल्लेबाज भानुका राजपक्षे को बोर्ड से एक बड़ा झटका मिला है। इस साल श्रीलंका के घरेलू क्रिकेट में खेलने के बाद भी उन्हें इस सालाना कॉन्ट्रैक्ट में जगह नहीं मिली है। क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि खिलाड़ियों को छह अलग-अलग कैटेगरी में रखा गया है, हालांकि यह साफ नहीं किया गया कि कौन सा खिलाड़ी किस कैटेगरी में है। यह कॉन्ट्रैक्ट 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक के लिए लागू रहेगा।
श्रीलंका बोर्ड ने इन 46 प्लेयर को किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल
कुसल मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, दिनेश चांदीमल, वानिंदु हसरंगा, पथुम निसांका, चरिथ असलंका, कमिंदु मेंडिस, दुष्मंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो, दासुन शनाका, महेश थीक्षणा, जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालागे, निरोशन डिकवेला, जेफ्री वांडरसे, प्रभात जयसूर्या, विश्वा फर्नांडो, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, पवन रत्नायके, एहसान मलिंगा, मिलान रत्नायके, लाहिरु कुमारा, कसुन रजिता, अविष्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, रमेश मेंडिस, कमिल मिशारा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, सोनल दिनुषा, सहान अरच्चिगे, प्रमोद मदुशन, लसित क्रूसपुले, लाहिरु उदारा, नुवानिदु फर्नांडो, विजयकांत वियासकांत, इसिथा विजेसुंदरा, निशान मदुश्का, अकिला धनंजया, चमिका करुणारत्ने, पसिंदु सूरियाबंदारा, मोहम्मद शिराज, वानुजा सहान, दिलुम सुदीरा, थरिंदु रत्नायके
यह भी पढ़ें
IND vs AFG: BCCI का बड़ा फैसला, 10 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी को बनाया स्पिन बॉलिंग कोच
लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने किया 12 सदस्यीय टीम का ऐलान, 2 साल बाद हुई इस खिलाड़ी की वापसी