1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट में 10 साल बाद ऐसा कमाल, श्रीलंका ने धमाकेदार अंदाज में हासिल की जीत; इंग्लैंड का सपना टूटा

टेस्ट में 10 साल बाद ऐसा कमाल, श्रीलंका ने धमाकेदार अंदाज में हासिल की जीत; इंग्लैंड का सपना टूटा

 Published : Sep 09, 2024 05:46 pm IST,  Updated : Sep 10, 2024 02:42 am IST

Sri Lanka Cricket Team: श्रीलंका ने पथुम निसंका के शतक की बदौलत इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट मैच में हरा दिया है। लंकाई टीम ने 10 साल बाद इंग्लैंड के खिलाफ कोई टेस्ट मैच जीता है।

England Cricket Team- India TV Hindi
England Cricket Team Image Source : GETTY

England vs Sri Lanka 3rd Test: श्रीलंका ने तीसरे टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड की टीम को 8 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में श्रीलंका के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। इंग्लैंड ने श्रीलंका को 219 रनों का टारगेट दिया, जिसे श्रीलंका ने आसानी से चेज कर लिया। लंका के लिए दूसरी पारी में पथुम निसंका ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है। उन्होंने 127 रन बनाए और वह अंत तक आउट नहीं हुए हैं। उनकी वजह से ही टीम मुकाबला जीतने में सफल रही है। 

श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 10 साल बाद जीता टेस्ट

श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच साल 2014 में जीता था। अब उसके 10 साल बाद श्रीलंका ने इंग्लैंड को टेस्ट मैच में हराया है। साल 2014 के बाद श्रीलंका ने अंग्रेजों के खिलाफ 10 टेस्ट मुकाबले खेले, जिसमें 9 में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की और एक टेस्ट ड्रॉ रहा था। पर अब आखिरकार श्रीलंकाई टीम को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में जीत नसीब हुई है। श्रीलंका की इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड की धरती पर ये कुल चौथी टेस्ट जीत है। इससे पिछली जीत साल 2014 में आई थी। 

इंग्लैंड की टीम का क्लीन स्वीप का सपना टूटा

इंग्लैंड ने अपनी धरती पर किसी टीम का समर में क्लीन स्वीप 20 साल पहले 2004 में किया था। उसके बाद से ही टीम ऐसा नहीं कर पाई है। श्रीलंका के खिलाफ टीम ऐसा कर सकती थी। क्योंकि उसने पहला टेस्ट 5 विकेट से और दूसरा टेस्ट मैच 190 रनों से जीता था। पर श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में मिली हार से उसका अपनी धरती पर समर में क्लीन स्वीप का सपना चकनाचूर हो गया है। 

पथुम निसंका ने लगाया शतक

इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने पहली पारी में तो कमाल का प्रदर्शन किया था। तब उन्होंने 325 रन बनाए। इसके बाद लंकाई टीम पहली पारी में 263 रन ही बना सकी। इसी वजह से पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड को 62 रनों की बढ़त मिल गई। ऐसे में सभी को लग रहा था कि इंग्लैंड की टीम आसानी से मुकाबला जीत जाएगी। पर दूसरी पारी में इंग्लैंड की बल्लेबाजी बुरी तरह से ध्वस्त हुई और 156 रन ही बना सकी। इस तरह से लंका को जीतने के लिए 219 रनों का टारगेट मिला। लंका के लिए पथुम निसंका सबसे बड़े हीरो साबित हुए हैं। निसंका ने 127 रनों की पारी खेलकर जीत दिला दी है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल