1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Sri Lanka vs Pakistan 2nd T20i: श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच दूसरा टी20 हुआ रद्द, बारिश बनी विलेन

Sri Lanka vs Pakistan 2nd T20i: श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच दूसरा टी20 हुआ रद्द, बारिश बनी विलेन

 Published : Jan 09, 2026 06:28 pm IST,  Updated : Jan 09, 2026 09:07 pm IST

Sri Lanka vs Pakistan 2nd T20i Live Cricket Score: श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच बारिश की भेंट चढ़ गया है। मैच में बारिश की वजह से टॉस तक नहीं हो पाया और अंत में अंपायर्स ने इसे रद्द करने का फैसला किया।

dasun shanaka- India TV Hindi
दासुन शनाका Image Source : AP

Sri Lanka vs Pakistan 2nd T20i Live Cricket Score: फरवरी में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले सभी टीमें अपनी अपनी तैयारी में लगी हैं। पाकिस्तान ​क्रिकेट टीम इस वक्त श्रीलंका के दौरे पर है, जहां तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पहला मैच पाकिस्तान ने आसानी से अपने नाम किया था, अब दूसरा मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया है। बारिश मैच में बड़ी विलेन बनी और इसी कारण से टॉस तक नहीं हो पाया।

पाकिस्तान टीम: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), फखर जमां, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद, नसीम शाह, ख्वाजा नफे, उस्मान तारिक, अब्दुल समद।

श्रीलंका टीम: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, चैरिथ असलांका, जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसरंगा, दासुन शनाका (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा, ट्रैवीन मैथ्यू, मथीशा पथिराना, डुनिथ वेललागे, कामिंडु मेंडिस, कुसल परेरा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल