1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्टीव स्मिथ ने बीते हफ्ते को बताया दुखद सप्ताह, कहा- मार्श और वार्न दोनों के परिवारों के लिए दुख

स्टीव स्मिथ ने बीते हफ्ते को बताया दुखद सप्ताह, कहा- मार्श और वार्न दोनों के परिवारों के लिए दुख

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 08, 2022 09:00 am IST,  Updated : Mar 08, 2022 09:07 am IST

दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटरों रोड मार्श और शेन वार्न के निधन के बाद पिछले हफ्ते को ‘दुखद हफ्ता’ करार दिया। स्मिथ ने कहा, ‘‘हमें मार्श और वार्न दोनों के परिवारों के लिए दुख है और हमारी संवेदनाएं निश्चित तौर पर उनके साथ हैं।’’

File photo of Steve Smith- India TV Hindi
File photo of Steve Smith Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने पिछले हफ्ते को ‘दुखद हफ्ता’ करार दिया
  • ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटरों रोड मार्श और शेन वार्न का हुआ था निधन
  • हमें मार्श और वार्न दोनों के परिवारों के लिए दुख: स्टीव स्मिथ

दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटरों रोड मार्श और शेन वार्न के निधन के बाद पिछले हफ्ते को ‘दुखद हफ्ता’ करार दिया। पाकिस्तान के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन के खेल के बाद स्मिथ ने कहा कि उनकी टीम का मनोबल बढ़ा हुआ है और उनका ध्यान यहां अपने काम पर है लेकिन बेशक यह हफ्ता दुखद रहा है। पहली पारी में 78 रन बनाकर आउट हुए स्मिथ ने कहा, ‘‘हमें मार्श और वार्न दोनों के परिवारों के लिए दुख है और हमारी संवेदनाएं निश्चित तौर पर उनके साथ हैं।’’

शेन वॉर्न पर बयान देकर घिरे गावस्कर, कहा- नहीं थे दुनिया के सबसे बेहतरीन स्पिनर

 पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मार्श का चार मार्च को निधन हो गया जिससे आठ दिन पहले उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वह 74 बरस के थे। शुक्रवार की रात को ही वार्न थाईलैंड के कोह समुई में अपने विला में अचेत मिले थे और इसके बाद उनका निधन हो गया। थाईलैंड पुलिस ने सोमवार को कहा कि पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट में वार्न की मौत में किसी तरह के संदेह की आशंका है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल