1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CT से पहले वर्ल्ड चैंपियन को लगा तगड़ा झटका, BGT में भारत को दर्द देने वाला धाकड़ खिलाड़ी चोटिल

CT से पहले वर्ल्ड चैंपियन को लगा तगड़ा झटका, BGT में भारत को दर्द देने वाला धाकड़ खिलाड़ी चोटिल

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jan 19, 2025 02:32 pm IST,  Updated : Jan 19, 2025 02:32 pm IST

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले ऑस्ट्रेलियन टीम मुश्किल में पड़ गई है। इस ICC टूर्नामेंट के आगाज से पहले ही ऑस्ट्रेलियन टीम का धाकड़ बल्लेबाज चोटिल हो गया है।

Champions Trophy 2025 - India TV Hindi
ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ Image Source : GETTY

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। मेजबान पाकिस्तान समेत दुनियाभर की कुल 8 टीमें टूर्नामेंट की तैयारी में जुटी हैं। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले तगड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलियन टीम के धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ चोटिल हो गए हैं। हाल ही में खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) में स्मिथ ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया था। BGT में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3-1 से हराया था।

बिग बैश लीग (BBL) के दौरान स्मिथ की कोहनी में चोट लगने से ऑस्ट्रेलियन टीम मुश्किल में पड़ गई है क्योंकि कुछ दिन बाद ही कंगारू टीम को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करना है। इस दौरे के लिए स्मिथ को ऑस्ट्रेलियन टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है क्योंकि पैट कमिंस चोट और पितृत्व अवकाश के कारण श्रीलंका नहीं जा रहे हैं।

स्मिथ की चोट ने बढ़ाई ऑस्ट्रेलिया की टेंशन

स्मिथ, जिन्हें कोहनी की काफी पुरानी दिक्कत है, को शुक्रवार को सिडनी थंडर के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हुए मैच में सिडनी सिक्सर्स के लिए फील्डिंग करते समय अपने दाहिने हाथ में चोट लग गई। इस खबर के सामने आने के बाद स्मिथ का दुबई में टीम के ट्रेनिंग कैम्प के लिए रवानगी टल गई है क्योंकि वह चोट को लेकर स्पेशलिस्ट से आगे की सलाह लेना चाहते हैं, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक बयान में कहा गया है कि वह इस सप्ताह के अंत में जाने की उम्मीद कर रहे हैं।

पैट कमिंस के पितृत्व अवकाश पर होने के कारण स्मिथ को गॉल में होने वाले दो टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया की अगुआई करनी है। अगर वह उपलब्ध नहीं होते हैं तो ट्रेविस हेड के लिए पहली बार टेस्ट में कप्तानी करने का रास्ता खुल जाएगा। ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद है कि बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुनमैन पिछले सप्ताह होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ अपने दाहिने अंगूठे में फ्रैक्चर की सर्जरी के बावजूद दौरे में भूमिका निभा पाएंगे।

श्रीलंका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), शॉन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कूपर कोनोली, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मैट कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलियन टीम इस प्रकार है: पैट कमिंस (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल