1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक के बाद भी हारी टीम, IPL के बाद इस लीग में हुई खराब शुरुआत

सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक के बाद भी हारी टीम, IPL के बाद इस लीग में हुई खराब शुरुआत

 Published : Jun 05, 2025 08:12 am IST,  Updated : Jun 05, 2025 08:13 am IST

मुंबई टी20 लीग में सूर्यकुमार यादव की टीम ट्रायम्फ्स नाइट्स MNE को हार का सामना करना पड़ा और लीग में उनकी शुरुआत खराब रही है।

सूर्यकुमार यादव और सूर्यांश शेडगे- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव और सूर्यांश शेडगे Image Source : TWITTER

आईपीएल 2025 खत्म हो चुका है, जहां आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर खिताब जीत लिया। अब आईपीएल के बाद 4 जून से मुंबई टी20 लीग 2025 की शुरुआत हुई है। जहां सूर्यकुमार यादव ट्रायम्फ्स नाइट्स MNE की टीम की कप्तानी कर रहे हैं। अब सूर्या को इस लीग के पहले ही मैच में कप्तानी करते हुए हार मिली है। ट्रायम्फस नाइट्स की टीम को ईगल थाने स्ट्राइकर्स की टीम ने 5 विकेट से हरा दिया।

सूर्यकुमार यादव ने लगाया अर्धशतक

मैच में ट्रायम्फ्स नाइट्स MNE की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रन बनाए। टीम के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 27 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और एक छक्का शामिल रहा। उनके अलावा जिगर सुरेंद्र राणा ने भी अर्धशतक लगाया और 53 रनों की पारी खेली। परीक्षित वलसांगकर ने 29 रन बनाए और जय संजय जैन ने 24 रनों का योगदान दिया।

सिराज पाटिल ने दिलाई ईगल थाने स्ट्राइकर्स को जीत

इसके बाद ईगल थाने स्ट्राइकर्स की तरफ से वरुण लवंडे ने दमदार 57 रन बनाए। उनके अलावा सिराज पाटिल ने 22 गेंदों में 47 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल रहे। उनकी वजह से ही ईगल थाने की टीम आखिरी ओवर में टारगेट चेज कर पाई। अनीष मुकुंद चौधरी ने 37 रन बनाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही ईगल की टीम ने 19.2 ओवर्स में 181 रन बनाकर टारगेट हासिल कर लिया। मैच में सिराज पाटिल सबसे बड़े हीरो साबित हुए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी मिला।

आईपीएल में सूर्या ने किया था दमदार प्रदर्शन

इस तरह से आईपीएल 2025 के बाद सूर्यकुमार यादव को मुंबई टी20 लीग 2025 के शुरुआती मैच में हार मिली है। आईपीएल में उनकी टीम मुंबई इंडियंस क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 5 विकेट से हार गई थी। भले ही सूर्या की टीम खिताब नहीं जीत पाई, लेकिन उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया। उनके बल्ले से कुल 717 रन निकले, जिसमें से पांच अर्धशतक शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:

WTC Final 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फ्री में देखने का मौका, एक क्लिक से समझें पूरी जानकारी

विराट कोहली का बेंगलुरु हादसे पर आया रिएक्शन, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल