1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2022 : विश्व कप से भी बाहर होंगे शाहीन शाह अफरीदी! पूर्व खिलाड़ी ने दे दी अजीब सलाह

T20 World Cup 2022 : विश्व कप से भी बाहर होंगे शाहीन शाह अफरीदी! पूर्व खिलाड़ी ने दे दी अजीब सलाह

 Published : Sep 19, 2022 05:03 pm IST,  Updated : Sep 19, 2022 05:20 pm IST

T20 World Cup 2022 : शाहीन शाह अफरीदी एशिया कप 2022 के लिए भी चुने गए थे, लेकिन बाद में वे टीम से बाहर हो गए।

Shaheen Shah Afridi - India TV Hindi
Shaheen Shah Afridi Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • टी20 विश्व कप 2022 के लिए टीम में चुने गए हैं तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी
  • एशिया कप 2022 के लिए भी चुने गए थे, लेकिन बाद में कर दिए गए बाहर
  • शाहीन अफरीदी इस वक्त इंग्लैंड में कर रहे रिहैब, वहीं से जाएंगे ऑस्ट्रेलिया

T20 World Cup 2022 Shaheen Shah Afridi :  टी20 विश्व कप 2022 के लिए पाकिस्तानी टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम की खास बात ये है कि इसमें तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी भी शामिल किए गए हैं। वैसे तो शाहीन शाह अफरीदी को एशिया कप 2022 के लिए भी टीम में शामिल किया गया था, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया, क्योंकि उनकी चोट ठीक नहीं हुई थी। शाहीन अफरीदी अपनी इंजरी के दिक्कत को लेकर इस वक्त इंग्लैंड में हैं और इस वक्त रिहैब कर रहे हैं। बताया जाता है कि वे इंग्लैंड से सीधे ऑस्ट्रेलिया जाएंगे, जहां टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम से जुड़ेंगे। इस बीच क्या इस बात की भी संभावना है कि शाहीन शाह अफरीदी टी20 विश्व कप 2022 से भी बाहर हो जाएं, इस तरह की संभावना तो नजर नहीं आ रही है, लेकिन पााकिस्तान के ही पूर्व तेज गेंदबाज ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसने सभी को आश्चर्य में जरूर डाल दिया हैै।

Shaheen Shah Afridi
Image Source : PTIShaheen Shah Afridi

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद ने दिया ऐसा बयान 

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि शाहीन शाह अफरीदी जैसे गेंदबाज रोज रोज पैदा नहीं होते। शाहीन शाह  अफरीदी को मेरी सलाह है कि वे ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी20 विश्व कप 2022 न खेलें, क्योंकि शाहीन इस विश्व कप से भी ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। आकिब जावेद का मानना है कि अगर शाहीन शाह इस विश्व कप में खेले तो उनकी चोट और भी बढ़ सकती है जो आगे जाकर खतरनाक हो सकती है। हालांकि शाहीन अफरीदी टी20 विश्व कप खेलेंगे या नहीं, ये फैसला या तो शाहीन अफरीदी खुद लेंगे, या फिर पीसीबी इस पर फैसला ले सकता है, लेकिन फिलहाल इस तरह का कोई भी अंदेशा नजर नहीं आ रहा है। 

Shaheen Shah Afridi
Image Source : GETTY IMAGESShaheen Shah Afridi

श्रीलंका दौरे के दौरान लगी थी शाहीन अफरीदी को चोट 
शाहीन शाह अफरीदी उस वक्त चोटिल हो गए थे, जब पाकिस्तानी टीम ने श्रीलंका का दौरा किया था। पहले टेस्ट में उन्हें चोट लग गई थी, इसके बाद वे दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाए थे। इसके बाद शाहीन अफरीदी को नीदरलैंड के खिलाफ होने वाली वन डे सीरीज के लिए भी उन्हें टीम में शामिल किया गया था। लेकिन वे इस सीरीज में एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम की जिद के कारण शाहीन अफरीदी पूरी टीम के साथ दुबई भी पहुंचे और भारत बनाम पाकिस्तान मैच भी देखते हुए नजर आए। हालांकि इसके बाद वे इंग्लैंड चले गए और वहां पर अपनी चोट को लेकर रिहैब कर रहे हैं। बताया जाता है कि पिछले दिनों पीसीबी की ओर से गेंदबाजी कोच उमर रशीद की देखरेख के लिए भेजा गया है। पता चला है कि वे तेजी से ठीक हो रहे हैं और जल्द ही गेंदबाजी करते हुए भी नजर आ सकते हैं।

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें 

PAK vs ENG : बदल जाएगी पाकिस्तान की सलामी जोड़ी, मोहम्मद रिजवान आउट!

IND vs AUS : विराट कोहली के लिए लकी है मोहाली का मैदान, जानिए उनके आंकड़े

एशिया कप 2022 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच के बाद ब्रिटेन में भिड़े दो पक्ष, देखिए VIDEO

Rohit Sharma Debut : हिटमैन ने आज ही किया था T20I डेब्यू, युवराज सिंह ने बनाया था यादगार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल