1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड ने दर्ज की टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत, युगांडा को इतने बड़े अंतर से हराया

न्यूजीलैंड ने दर्ज की टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत, युगांडा को इतने बड़े अंतर से हराया

 Written By: Mohid Khan
 Published : Jun 15, 2024 09:01 am IST,  Updated : Jun 15, 2024 09:01 am IST

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूजीलैंड की टीम ने जीत का खाता खोल लिया है। उनसे युगांडा की टीम के खिलाफ खेले गए मैच में ऐतिहासिक जीत अपने नाम की।

T20 World Cup 2024 - India TV Hindi
न्यूजीलैंड ने दर्ज की T20 WC में अपनी सबसे बड़ी जीत Image Source : GETTY

NZ vs UGA T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 32वां मुकाबला न्यूजीलैंड और युगांडा के बीच त्रिनिदाद में खेला गया। युगांडा और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमें सुपर-8 से बाहर हो चुकी है। ऐसे में दोनों टीमें इस मैच में सम्मान की लड़ाई के लिए उतरी थीं। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने काफी शानदार प्रदर्शन किया और अपनी पहली जीत हासिल की। बता दें इस मैच में न्यूजीलैंड ने अपने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। 

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का कहर 

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो बिल्कुल सही साबित हुआ। कीवी गेंदबाजों ने युगांडा को सिर्फ 40 रन पर ढेर कर दिया। टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का ये दूसरा सबसे कम स्कोर है। टीम के तीन बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हो गए और सिर्फ 2 रन पर ही 3 विकेट गिर गए। इसके बाद 15 रन तक आधी टीम पवेलियन लौट गई। इसी वजह से पूरी टीम 40 रन ही बना पाई।

कीवी बल्लेबाजों का आसान रन चेज 

न्यूजीलैंड की टीम ने 41 रन के टारगेट को 1 विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया। इस दौरान डेवोन कॉनवे ने नाबाद 22 रन बनाए और रचीन रवींद्र 1 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले फिन ऐलेन 9 रन बनाकर आउट हुए। बता दें, न्यूजीलैंड ने ये टारगेट 5.2 ओवर में चेज किया। यानी कीवी टीम ने 88 गेंद रहते ही इस मुकाबले को जीत लिया। इससे पहले न्यूजीलैंड ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान डरबन में केन्या के खिलाफ 74 गेंद रहते मैच अपने नाम किया था। 

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत का अंतर (गेंदों के अनुसार)

101 गेंद - इंग्लैंड बनाम ओमान, नॉर्थ साउंड, 2024

90 गेंद - श्रीलंका बनाम नीदरलैंड, चैटोग्राम, 2014
88 गेंद - न्यूजीलैंड बनाम युगांडा, तारौबा, 2024
86 गेंद - ऑस्ट्रेलिया बनाम नामीबिया, नॉर्थ साउंड, 2024
82 गेंद - ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, दुबई, 2021

ये भी पढ़ें

साउथ अफ्रीका ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में किया बड़ा खेल, अब इस टीम को भी किया टूर्नामेंट से बाहर

सुपर-8 से पहले ही टीम को लगा तगड़ा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी; रिप्लेसमेंट का ऐलान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल