Thursday, March 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup में विराट के नाम है ये अनोखा रिकॉर्ड, 15 सालों में ऐसा नहीं कर सका कोई भी खिलाड़ी

T20 World Cup में विराट के नाम है ये अनोखा रिकॉर्ड, 15 सालों में ऐसा नहीं कर सका कोई भी खिलाड़ी

Written By: Rishikesh Singh Published : Oct 14, 2022 11:02 am IST, Updated : Oct 14, 2022 12:08 pm IST

T20 World Cup: टी20 विश्व कप के इतिहास में विराट कोहली का औसत सबसे बेहतरीन है। विराट ने विश्व कप में अपने बल्ले से कई रिकॉर्ड तोड़े हैं।

Virat Kohli- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Virat Kohli

Highlights

  • टी20 विश्व कप में विराट ने बनाए हैं कई रिकॉर्ड
  • विराट कोहली ने टी20 विश्व कप में बनाए हैं 845 रन
  • विश्व कप 2022 से पहले शानदार फॉर्म में हैं विराट कोहली

T20 World Cup: इस साल का टी20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा है। विश्व कप शुरू होने में अब कुछ ही दिन का समय रह गया है। सभी टीम विश्व कप के लिए तैयारियों में जुटी हुई है। यह टी20 विश्व कप एक साल के ही अंतराल में खेला जा रहा है। पिछले साल का टी20 विश्व कप युएई में खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल का विश्व कप जीता था। उस विश्व कप जीत में डेविड वार्नर का सबसे बड़ा योगदान था। डेविड वार्नर ने पूरे विश्व कप में कुल 289 रन बनाए थे। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था। यह वार्नर का टी20 विश्व कप में पहला मैन ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड था।

विराट ने बनाया रिकॉर्ड 

टी20 विश्व कप में मैन ऑफ द टूर्नामेंट की सूची पर नजर डाले तो विराट कोहली ने यहां भी अपना जलवा बिखेर रखा है। विराट कोहली ने साल 2014 और साल 2016 में यह अवार्ड अपने नाम किया था। विराट कोहली ने साल 2014 के विश्व कप में कुल 319 और साल 2016 में 273 रन बनाए थे। भारतीय टीम भले ही यह दोनों विश्व कप हार गई थी। लेकिन इन दोनों विश्व कप में विराट कोहली ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया था। विराट कोहली टी20 विश्व कप के इतिहास में इकलौते एसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने दो बार टी20 विश्व कप में मैन ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड अपने नाम किया हो।

टी20 विश्व कप विराट के आंकड़े 

टी20 विश्व कप में विराट कोहली का ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है। विराट कोहली ने टी20 विश्व कप में कुल 21 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 129.60 की स्ट्राइक रेट और 76.81 की बेहतरीन औसत से 845 रन बनाये हैं। उनका औसत विश्व कप में टॉप 50 सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजो में सबसे बेहतरीन है। कोई भी बल्लेबाज इस मामले में उनके आसपास भी नहीं है। वह विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें स्थान पर है। विराट कोहली के ये आंकड़े उन्हें और सभी बल्लेबाजों से अलग बनाते हैं। 

भारतीय टीम इस साल होने वाले विश्व कप के लिए 6 अक्टूबर को ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है। टीम इंडिया विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया में जमकर पसीना बहा रही है। भारत को अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलना है। इस मुकाबले में सभी की निगाहें अपने बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली पर होगी। विराट अपने पुराने फॉर्म में भी लौट चुके हैं। इसी साल हुए एशिया कप में विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा था। ऐसे में इस विश्व कप विराट को बल्लेबाजी करते देखना दिलचस्प होगा। 

यह भी पढ़े:

T20 World Cup 2022: भारत-पाकिस्तान मैच पर छाए संकट के बादल, क्या रद्द हो जाएगा मैच?

शास्त्री ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाएंगे ये खिलाड़ी!

भारतीय फैंस को चुभ जाएगी ये खबर! हाई वोल्टेज मैच के लिए फिट हुआ पाकिस्तान का ये खतरनाक खिलाड़ी

 

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement