अहमदाबाद के ऐतिहासिक नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच जीतने के बाद टीम इंडिया के प्लेयर्स जहां जश्न मनाने में डूब गए थे वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तुरंत ही अहमदाबाद की पिच से मिट्टी को उठाकर अपने माथे पर लगाया। सूर्या का ये मिट्टी लगाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस बीच सूर्यकुमार यादव ने टी20 चैंपियन बनने के बाद इंडिया टीवी के साथ बातचीत की और उन्होंने बताया कि वर्ल्ड कप जीतने के बाद वह कैसा महसूस कर रहे हैं।
इंडिया टीवी के साथ बातचीत के दौरान सूर्यकुमार यादव से सबसे पहले यही पूछा गया कि फाइनल जीतने के बाद अहमदाबाद की मिट्टी आपने अपने सर पर लगाई। आपको कैसा लग रहा है। इसका जवाब देते हुए सूर्या ने कहा कि बहुत अच्छा लगा साल 2023 में हम इस स्टेडियम में काफी कुछ अचीव नहीं कर पाए थे और 2026 में हमें एक बार फिर से मौका मिला होम कंट्री में जीतने का मौका मिला तो बहुत अच्छा लग रहा है।
इसके बाद सूर्यकुमार यादव से पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर सवाल किया गया। उनसे पूछा गया कि पाकिस्तान हमे क्रिकेट का बिगड़ा हुआ बच्चा कहता है। इस पर उनका क्या कहना है। इसके जवाब में सूर्या ने कहा कि मेरा अपने लड़कों से यही कहना था हम कोलंबो में अपना अच्छा गेम खेलेंगे हमारा काम अच्छा क्रिकेट खेलना है, जो हम करेंगे। हमने उस मैच में भी वही किया।
सूर्या से इस दौरान पीएम मोदी से मुलाकात को लेकर भी सवाल किया गया। उनसे पूछा गया कि अगर प्रधानमंत्री मोदी से टीम की मुलाकात होगी तो उनका सवाल जरूर होगा जैसे रोहित शर्मा ने मिट्टी खाई थी वैसे ही आपने सर पर लगाई इस पर आप क्या कहना चाहते हैं? इसके जवाब में सूर्या ने कहा कि शायद प्रधानमंत्री अभी किसी काम में होंगे लेकिन प्लेयर्स को उनसे मिलने का मौका मिलता ही है। बारबाडोस में रोहित भाई ने मिट्टी खाई क्योंकि वहां कैडबरी जैसी चिप निकली थी। लेकिन यहां कुछ निकला नहीं यहां की पिच बहुत अच्छी थी.. मैं मिट्टी अपने सर पर लगे क्योंकि मैं उस धरती को नजदीक से छूना चाहता था।
यह भी पढ़ें
भारतीय खिलाड़ी को आईसीसी ने सुनाई सजा, टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में हुई थी घटना
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टूर्नामेंट रहा ऐतिहासिक, 55 मैचों के दौरान प्लेयर्स ने बनाए कई बड़े रिकार्ड्स