1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को झटका, शुभमन गिल के खेलने पर सस्पेंस

वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को झटका, शुभमन गिल के खेलने पर सस्पेंस

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Oct 06, 2023 08:07 am IST,  Updated : Oct 06, 2023 08:22 am IST

ODI World Cup 2023: भारत को वर्ल्ड कप में पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। इस मैच में गिल के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है।

Shubman Gill- India TV Hindi
शुभमन गिल Image Source : GETTY

ODI World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप शुरु हो चुका है। पहला मैच न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया। जिसे न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से जीत लिया। टीम इंडिया को वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेलना है। इस मैच से पहले टीम इंडिया को तगड़ झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल का पहला मैच खेलना अब मुश्किल नजर आ रहा है। जोकि टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर नहीं है। गिल टीम इंडिया के सबसे मुख्य खिलाड़ियों में से एक हैं और अगर वह प्लेइंग 11 से बाहर हो जाते हैं तो भारत को बड़ा नुकसान हो सकता है।

इस कारण खेलना मुश्किल

भारतीय टीम अपने पहले मैच के लिए चेन्नई में मौजूद है। जहां टीम इंडिया नेट्स प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा ले रही है। भारतीय टीम ने गुरुवार को जमकर प्रैक्टिस भी किया। लेकिन इस दौरान शुभमन गिल नजर नहीं आए। वह होटल में ही रेस्ट कर रहे थे। पीटीआई की रिपोर्ट्स के अनुसार गिल जब से चेन्नई पहुंचे हैं उन्हें काफी हाई फीवर है और पूरी तरह से रेस्ट पर हैं। रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि आज यानी कि शुक्रवार को उनका टेस्ट किया जाएगा। जिसके बाद ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके खेलने को लेकर कोई फैसला लिया जा सकेगा। माना जा रहा है कि गिल को डेंगू हुआ है। आम तौर पर इस बीमारी से रिकवर होने में लगभग दो हफ्ते का समय लग जाता है। ऐसे में गिल कुछ और मुकाबले मिस कर सकते हैं।

इस खिलाड़ी को मिलेगा मौक

वर्ल्ड कप में अगर गिल शुरुआत के कुछ मुकाबले नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह ईशान किशन को प्लेइंग 11 में मौका दिया जा सकता है। किशन भी गिल की तरह काफी अच्छे फॉर्म में हैं। हालांकि उन्होंने लंबे समय तक मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी की है। लेकिन बतौर ओपनर भी उनके पास काफी अच्छा अनुभव है। ऐसे में गिल की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा के साथ ईशान ही ओपन करते नजर आ सकते हैं। शुभमन गिल इस साल काफी अच्छे फॉर्म में हैं। वह भारत की तरफ से वनडे में इस साल सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज हैं। ऐसे में गिल अगर शुरुआत के कुछ मैच मिस करते हैं तो यह टीम इंडिया के वर्ल्ड कप शुरुआत को खराब कर सकता है। 

यह भी पढ़ें

Asian Games 2023 Day 13 Live

वर्ल्ड कप के पहले मैच में इस खिलाड़ी का खेलना पक्का! अंतिम समय में टीम इंडिया में मिला था मौका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल