इंग्लैंड में क्रिकेट के फटाफट फॉर्मेट का एक बिल्कुल ही अलग टूर्नामेंट द हंड्रेड खेला जाता है, जिसमें फ्रेंचाइजी आधारित इस लीग में कुल 8 टीमें खेलती हैं और पहली बार द हंड्रेड के इतिहास में प्लेयर ऑक्शन का आयोजन किया जा रहा है। अभी तक इस लीग में ड्राफ्ट सिस्टम के तहत प्लेयर्स को फ्रेंचाइजी चुनती थी, लेकिन अब इसमें ऑक्शन की प्रक्रिया को अपनाया गया है, जिसमें द हंड्रेड के पहले ऑक्शन के लिए 240 से अधिक प्लेयर्स ने रजिस्टर कराया है और हर टीम को 2.05 मिलियन पाउंड का पर्स दिया गया है। हालांकि ऑक्शन से पहले सभी को जहां कुछ खिलाड़ियों को रिटेन और डायरेक्ट साइनिंग का मौका मिला था, जिसके बाद उनके पर्स से कुछ हिस्सा पहले ही कट गया है।
द हंड्रेड में सभी टीमों को अधिकतम 18 प्लेयर्स का स्क्वाड बनाने की इजाजत है, जिसमें फाइनल स्क्वाड में वह अधिकतम चार विदेशी खिलाड़ियों को शामिल कर सकते हैं। प्लेयर ऑक्शन में रजिस्टर हुए खिलाड़ियों को तीन कैटेगिरी में बांटा गया है, जिसमें हीरो प्लेयर्स, रैंक्ड प्लेयर्स और नॉमिनेटेड प्लेयर्स हैं। ऑक्शन के लिए वर्ल्ड क्रिकेट के मौजूदा कई बड़े खिलाड़ियों ने अपने नाम दिए हैं, जिसमें पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी का नाम है। वहीं इसके अलावा सिकंदर रजा, जेसन होल्डर, शिमरोन हेटमायर, एडेन मार्करम और सुनील नरेन जैसे खिलाड़ियों का नाम भी ऑक्शन में है, जिनको लेकर बड़ी बोली देखने को मिल सकती है।
इस बार आईपीएल में शामिल कई फ्रेंचाइजियों ने द हंड्रेड में भी टीमों का स्वामित्व लिया है, जिसके बाद इस ऑक्शन को लेकर भारतीय फैंस की भी नजरें रहने वाली हैं। इस ऑक्शन का भारत में सीधा प्रसारण द हंड्रेड के ऑफीशियल यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा जहां पर फैंस इसकी लाइव स्ट्रीम को फ्री में देख सकते हैं। इस ऑक्शन की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3:15 पर होगी।
वेल्स फायर - मार्को यान्सन, फिल साल्ट, रचिन रवींद्र, क्रिस वोक्स।
ट्रेंट रॉकेट्स - टिम डेविड, बेन डकेट, मिचेल सैंटनर, टॉम बैंटन।
सनराइजर्स लीड्स - नाथन एलिस, मिचेल मार्श, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स।
सदर्न ब्रेव - जेमी स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, ट्रिस्टन स्टब्स, जोफ्रा आर्चर।
एमआई लंदन - निकोलस पूरन, विल जैक्स, राशिद खान, सैम करन।
मैनचेस्टर सुपर जाएंट्स - लियम डॉसन, नूर अहमद, जोस बटलर, हेनरिक क्लासेन।
लंदन स्परिट - डेवाल्ड ब्रेविस, लियम लिविंगस्टन, एडम जम्पा, जेमी ओवरटन।
बर्मिंघम फोनिक्स - रेहान अहमद, डुनेवन फरेरिया, मिचेल ओवेन, जैकब बेथेल।
ये भी पढ़ें
संपादक की पसंद