1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोविड-19 मामलों के कारण भारत-वेस्टइंडीज सीरीज के आयोजन स्थल में हो सकता है बदलाव

कोविड-19 मामलों के कारण भारत-वेस्टइंडीज सीरीज के आयोजन स्थल में हो सकता है बदलाव

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 09, 2022 08:21 am IST,  Updated : Jan 09, 2022 08:23 am IST

भारत को फरवरी में वेस्टइंडीज की तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय और इतने ही एकदिवसीय मैचों की सीरीज के लिए मेजबानी करनी हैं।

cricket, sports, India vs West indies, covid-19, corona virus - India TV Hindi
India vs West indies Image Source : GETTY

Highlights

  • भारत को फरवरी में वेस्टइंडीज की तीन मैचों की टी20 और इतने ही वनडे मैचों की सीरीज के लिए मेजबानी करनी हैं
  • देश में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति को देखते हुए, बोर्ड तीन स्थलों पर छह मैचों की मेजबानी कर सकता है
  • बीसीसीआई ने फिलहाल सभी बड़े घरेलू टूर्नामेंटों को स्थगित कर दिया है

देश भर में तेजी से बढ़ रहे कोविड-19 मामले को देखते हुए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी लिमिटेड ओवरों की सीरीज के आयोजन स्थलों की संख्या कम कर सकता है। बोर्ड ने हालांकि इस मामले में अभी कोई औपचारिक फैसला नहीं किया है। 

भारत को फरवरी में वेस्टइंडीज की तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय और इतने ही एकदिवसीय मैचों की सीरीज के लिए मेजबानी करनी हैं। इसका आगाज छह फरवरी को अहमदाबाद में 50 ओवर के मैच से शुरू होगा। 

यह भी पढ़ें- ICC Awards: दिसंबर के 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड के लिए ये तीन खिलाड़ी हुए नामांकित

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ फिलहाल कुछ भी तय नहीं हुआ है। यह लगातार बदलने वाली स्थिति है और हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं। हम उचित समय पर फैसला करेंगे।’’ 

अहमदाबाद के अलावा, जयपुर (नौ फरवरी), कोलकाता (12 फरवरी), कटक (15 फरवरी) विशाखापत्तनम (18 फरवरी) और तिरुवनंतपुरम (20 फरवरी) मैचों की मेजबानी करने वाले अन्य स्थान हैं। 

यह भी पढ़ें- फिलेंडर ने दक्षिण अफ्रीकी टीम की तारीफ, कहा- दूसरी पारी में सकारात्मक रवैये से भारतीय गेंदबाजों को किया हैरान

देश में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति को देखते हुए, बोर्ड तीन स्थलाों पर छह मैचों की मेजबानी कर सकता है । मौजूदा कार्यक्रम के मुताबिक वेस्टइंडीज की टीम को एक फरवरी को अहमदाबाद में आने के बाद तीन दिनों तक पृथकवास में रहना है। बीसीसीआई ने फिलहाल सभी बड़े घरेलू टूर्नामेंटों को स्थगित कर दिया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल