1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तिलक वर्मा ने विराट कोहली और शुभमन गिल को छोड़ा पीछे, T20 क्रिकेट में 2 भारतीय खिलाड़ी आगे

तिलक वर्मा ने विराट कोहली और शुभमन गिल को छोड़ा पीछे, T20 क्रिकेट में 2 भारतीय खिलाड़ी आगे

 Published : Dec 15, 2025 08:37 am IST,  Updated : Dec 15, 2025 08:43 am IST

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। अच्छे खेल की वजह से ही टीम बढ़त लेने में सफल हो पाई।

tilak varma- India TV Hindi
तिलक वर्मा Image Source : PTI

भारतीय टीम ने तीसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में भारतीय टीम का हर दांव बिल्कुल सही बैठा और टीम ने जीत हासिल करके सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीकी टीम सिर्फ 117 रन बना पाई। इसके बाद भारत ने इस लक्ष्य को बहुत ही आसानी से चेज कर लिया। अर्शदीप सिंह ने कमाल की गेंदबाजी की और उन्होंने पारी की शुरुआत में ही विकेट चटकाकर अफ्रीका की कमर तोड़ दी। बाद में अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने अच्छी बल्लेबाजी भी की।

भारतीय टीम को जिताकर लौटे तिलक वर्मा

तीसरे टी20 मैच में भारत के लिए अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करने उतरे। इन दोनों प्लेयर्स ने पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की और यहीं से जीत की नींव रख दी। अभिषेक ने 18 गेंदों में कुल 35 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल रहे। इसके बाद तीसरे नंबर पर उतरे तिलक वर्मा ने भी दमदार बल्लेबाजी की और उन्होंने 34 गेंदों में कुल 25 रन बनाए, जिसमें तीन चौके शामिल रहे और वह अंत तक आउट नहीं हुए। इसी के साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने चार हजार रन पूरे कर लिए हैं।

शुभमन गिल को छोड़ा पीछे

तिलक वर्मा ने टी20 क्रिकेट में अपने ये 4000 रन 125वीं पारी में पूरे किए हैं। इसी के साथ उन्होंने शुभमन गिल और विराट कोहली को पीछे कर दिया है। गिल ने टी20 क्रिकेट में 4000 रन 129 पारी और विराट कोहली ने 138 पारियों में बनाए थे। टी20 क्रिकेट में भारत के लिए तिलक से ज्यादा तेज 4000 रन सिर्फ रुतुराज गायकवाड़ (116 पारियां) और केएल राहुल (117 पारियां) ने पूरे किए हैं।

T20 क्रिकेट में सबसे तेज 4000 रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज:

बल्लेबाज पारियां
रुतुराज गायकवाड़ 116 पारियां
केएल राहुल 117 पारियां
तिलक वर्मा 125 पारियां
शुभमन गिल 129 पारियां
विराट कोहली 138 पारियां

आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं तिलक वर्मा

तिलक वर्मा ने भारतीय टीम के लिए साल 2023 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और इसके बाद से ही वह टीम की अहम कड़ी बने हुए हैं। उन्होंने अभी तक 39 T20I मैचों में कुल 1110 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और पांच अर्धशतक शामिल रहे हैं। इसके अलावा वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने आईपीएल में कुल 1499 रन बनाए हैं। इस बार भी मुंबई की टीम ने उन्हें रिटेन किया है।

यह भी पढ़ें:

IPL मिनी ऑक्शन के इतिहास में इस प्लेयर को मिल चुकी है सबसे ज्यादा रकम, क्या इस बार टूटेगा कीर्तिमान?

'मैं आउट ऑफ फॉर्म नहीं हूं, बस रन नहीं बन रहे'- खराब फॉर्म पर टीम इंडिया के कप्तान ने दिया ऐसा बयान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल