1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टिम सीफर्ट ने पहले मैच में ठोकी धमाकेदार सेंचुरी, एक और टी20 लीग का हो गया आगाज

टिम सीफर्ट ने पहले मैच में ठोकी धमाकेदार सेंचुरी, एक और टी20 लीग का हो गया आगाज

 Published : Jun 19, 2026 09:09 am IST,  Updated : Jun 19, 2026 09:09 am IST

टिम सीफर्ट ने एमएलसी यानी मेजर लीग के पहले ही मैच में धमाकेदार शतक ठोक दिया है। उन्होंने ये पारी सिएटल ऑर्कास की ओर से टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ खेली। ये पहला मैच है। अब रोज मैच खेले जाएंगे।

Tim Seifert- India TV Hindi
टिम सीफर्ट Image Source : AP

टिम सीफर्ट ने बल्ले से एक और विस्फोटक पारी आई है। एलएलसी यानी मेजर क्रिकेट लीग का आगाज हो गया है। इसके पहले मैच की पहली ही पारी में जबरदस्त शतक आया। इसी पारी की बदौलत उनकी टीम 200 से अधिक का स्कोर बनाने में कामयाब रही। अभी तो आगाज हुआ है। धीरे धीरे रोमांच और बढ़ता जाएगा। 

टेक्सास सुपर किंग्स और सिएटल ऑर्कास के बीच खेला गया मुकाबला

अमेरिका की टी20 लीग एमएलसी की शुरुआत हो गई है। पहले दिन पहले मैच में टेक्सास सुपर किंग्स और सिएटल ऑर्कास की टीमें आमने सामने आईं। पहले ​बल्लेबाजी करने उतरी सिएटल ऑर्कास की टीम ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट और शायन जहांगीर ने ओपनिंग में गजब की बल्लेबाजी की। जब टीम का पहला विकेट गिरा, तब तक टीम का स्कोर 191 रन हो चुका था। शायन जहांगीर ने 47 बॉल पर 78 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। उन्होंने तीन चौके और सात छक्के ठोके। हालांकि वे अपना शतक पूरा नहीं कर पाए। 

टिम सिफर्ट ने 66 बॉल में बनाए 104 रन

इस बीच शायन जहांगीर के आउट होने के कुछ ही देर बाद टिम सिफर्ट ने सेंचुरी ठोक दी। उन्होंने केवल 66 बॉल का सामना किया और 104 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उनके बल्ले से आठ चौके और छह छक्के आए। आखिर में आकर कप्तान मार्कस स्टॉयनिस ने केवल तीन बॉल पर 13 रन बना दिए। उन्होंने दो छक्के लगाए। शिमरन हेटमायर आठ रन बनाकर नाबाद लौटे। इस तरह से सिएटल ऑर्कास ने 20 ओवर में 220 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। टिम सिफर्ट का ये एमएलसी में पहला शतक है। 

फॉफ डुप्लेसिस ने भी की कमाल की बल्लेबाजी

इसके बाद जब टेक्सास सुपर किंग्स की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो सलामी बल्लेबाज सैतेजा मुक्कमल्ला पहली ही बॉल पर बिना खाता खोले आउट हो गए। तीसरे नंबर पर उतरे राइली रोसू ने आक्रामक अंदाज में केवल 21 बॉल पर 49 रन बना दिए। उन्होंने सात चौके और दो छक्के मारे। हालांकि एक छोर कप्तान फॉफ डुप्लेसिस संभाले रहे। उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। 

18 जुलाई को खेला जाएगा एलएलसी का फाइनल

एमएलसी का ये पहला ही मैच है। इस बार इस टूर्नामेंट में छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। अब रोज मुकाबले होंगे। लीग फेज 12 जुलाई तक चलेगा। इसके बाद एलिमिनेटर और क्वालीफायर खेले जाएंगे। एमएलसी के इस सीजन का फाइनल 18 जुलाई को खेला जाएगा। देखना होगा कि इस बार टूर्नामेंट पर कौन सी टीम कब्जा करती है। 

यह भी पढ़ें 

जो रूट दो रन से चूके, नहीं चल रहा है बल्ला, आईसीसी रैंकिंग में भी गई बादशाहत

टी20 विश्व कप 2026 के बीच भारतीय टीम को झटका, श्रेयंका पाटिल बाहर, रिप्लेसमेंट का भी हो गया ऐलान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल