1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. U19 Asia cup 2021 India vs UAE Highlights: भारत ने दर्ज की 154 रनों से जीत

U19 Asia cup 2021 India vs UAE Highlights: भारत ने दर्ज की 154 रनों से जीत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 23, 2021 10:19 am IST,  Updated : Dec 23, 2021 06:34 pm IST

अंडर-19 एशिया कप में आज टीम इंडिया आज पहले मैच में मेजबान संयुक्त अरब अमीरात से भिड़ी और 154 रनों से जीत भी हासिल की।

File photo of India U19 players- India TV Hindi
File photo of India U19 players Image Source : AFP VIA GETTY IMAGES

अंडर-19 एशिया कप में आज टीम इंडिया आज पहले मैच में मेजबान संयुक्त अरब अमीरात से भिड़ी और 154 रनों से जीती भी। मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। यश धुल की अगुवाई भारत ने एशिया कप में 20 सदस्यीय टीम भेजी है। साथ ही साथ 5 और खिलाड़ियों को  स्टैंडबाय के तौर पर टीम में जगह दी गई है। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर अपने अभियान का शानदार आगाज करना चाहेगी। वहीं 25 दिसंबर को भारत का सामना चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा। एशिया कप की बात की जाए तो इस टूर्नामेंट में भारत की अंडर-19 टीम का रिकॉर्ड शानदार रहा है। टीम ने  7 बार इस खिताब को अपने नाम किया है। टीम इंडिया की नजर आठवी बार टीम ये खिताब अपने नाम करने पर होगी।

 

 

मैच डिटेल्स

U19 Asia cup 2021

मैच: भारत बनाम संयुक्त अरब अमीरात  (India vs UAE)

तारीख: 23 दिसंबर (गुरुवार), 2021

समय: 11:00 AM IST

वेन्यू: ICC Academy Ground, Dubai

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल