1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया से जुड़ा ये शख्स, मिल गई ये अहम जिम्मेदारी

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया से जुड़ा ये शख्स, मिल गई ये अहम जिम्मेदारी

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : May 31, 2025 07:30 pm IST,  Updated : May 31, 2025 07:32 pm IST

इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को लेकर बड़ी खबर आई है। BCCI ने युद्धवीर सिंह को भारतीय क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया है।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
टीम इंडिया Image Source : GETTY

BCCI ने आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए बड़ा कदम उठाया है। BCCI ने इंग्लैंड टूर के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ यानी UPCA के अनुभवी प्रशासक युद्धवीर सिंह को भारतीय क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त बनाया है। बोर्ड के सूत्रों ने यह जानकारी दी। युद्धवीर सिंह यूपीसीए के आजीवन सदस्य हैं और कई अहम पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। युद्धवीर सिंह उत्तर प्रदेश क्रिकेट में एक जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने राज्य क्रिकेट प्रशासन में वर्षों तक अहम भूमिका निभाई है। उनके कुशल प्रबंधन और क्रिकेट संचालन में अनुभव को देखते हुए BCCI ने उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी है। यह उत्तर प्रदेश क्रिकेट के लिए भी एक गर्व का क्षण है। युद्धवीर इससे पहले राज्य संघ के सचिव और निदेशक के रूप में कार्य कर चुके हैं।

5 मैचों की खेली जाएगी टेस्ट सीरीज

भारतीय क्रिकेट टीम इस दौरे पर इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी, जिसका पहला मुकाबला 20 जून से लीड्स के ऐतिहासिक मैदान पर शुरू होगा। यह सीरीज कई मायनों में खास मानी जा रही है क्योंकि भारतीय टेस्ट टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद शुभमन गिल को इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया। वहीं, ऋषभ पंत को उप कप्तान नियुक्त किया गया। वहीं, 8 साल बाद करुण नायर की टेस्ट टीम में वापसी हुई। 

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम इस प्रकार है: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर, उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

भारत के इंग्लैंड दौरे का फुल शेड्यूल 

  • पहला टेस्ट मैच: 20-24 जून, हेडिंग्ले
  • दूसरा टेस्ट मैच: 2-6 जुलाई, बर्मिंघम
  • तीसरा टेस्ट मैच: 10-14 जुलाई, लंदन (लॉर्ड्स)
  • चौथा टेस्ट मैच: 23-27 जुलाई, मैनचेस्टर
  • पांचवां टेस्ट मैच: 31 जुलाई- 4 अगस्त, लंदन (केनिंग्टन ओवल) 

भारत के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए मेजबान इंग्लैंड ने अभी तक अपनी टीम का ऐलान नहीं किया है। इंग्लैंड की टीम फिलहाल अपने घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने में व्यस्त है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच T20I सीरीज खेली जाएगी।

(PTI Inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल