1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026 Orange Cap: वैभव सूर्यवंशी ने साथी खिलाड़ी से ही छीन ली ऑरेंज कैप, 4 मैचों में ठोके 200 रन

IPL 2026 Orange Cap: वैभव सूर्यवंशी ने साथी खिलाड़ी से ही छीन ली ऑरेंज कैप, 4 मैचों में ठोके 200 रन

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 11, 2026 08:11 am IST,  Updated : Apr 11, 2026 08:13 am IST

IPL 2026 के 16वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले के हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने सिर्फ 26 गेंदों में 78 रन की तूफानी पारी खेली।

IPL 2026- India TV Hindi
यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी Image Source : AP

Vaibhav Sooryavanshi Orange Cap: IPL 2026 में एक 15 साल के युवा बल्लेबाज ने ऐसा तूफान खड़ा किया कि बड़े-बड़े नाम फीके पड़ गए। गुवाहाटी में पहले बारिश ने खेल रोका, लेकिन उसके बाद मैदान पर चौकों-छक्कों की ऐसी बरसात हुई कि मुकाबला पूरी तरह एकतरफा हो गया। इस धमाकेदार शो के हीरो बने वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने न सिर्फ टीम को जीत दिलाई बल्कि ऑरेंज कैप भी अपने नाम कर ली। राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 202 रनों के बड़े लक्ष्य को सिर्फ 18 ओवर में 6 विकेट रहते हासिल कर लिया। इस जीत में सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल की पारियों ने अहम भूमिका निभाई, जबकि रवींद्र जडेजा ने अंत में नाबाद 24 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।

बारिश के कारण मैच का आगाज देर से हुआ, लेकिन जैसे ही खेल शुरू हुआ, वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। इसके बाद भी उन्होंने रुकने का नाम नहीं लिया और 26 गेंदों में 78 रन की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए और RCB के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

IPL 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • वैभव सूर्यवंशी - 200 
  • यशस्वी जयसवाल - 183 
  • ध्रुव जुरेल - 176 
  • समीर रिजवी - 160 
  • अंगकृष रघुवंशी - 155 

वैभव की पारी ने RR को दिलाई आसान जीत

सूर्यवंशी के इस धमाके का असर ऐसा था कि जब वह आउट हुए, तब राजस्थान को जीत के लिए सिर्फ 73 रन की जरूरत थी और 71 गेंदें बाकी थीं। उनके आउट होने के बाद टीम ने कुछ विकेट जरूर गंवाए, लेकिन ध्रुव जुरेल ने समझदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में नाबाद 81 रन बनाकर मैच खत्म किया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पावरप्ले में 97/1 का स्कोर बनाया, जो उनके IPL इतिहास का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। इतना ही नहीं, यह इस सीजन में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर भी बन गया।

जायसवाल से छिनी ऑरेंज कैप 

इससे पहले इस सीजन में सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी पावरप्ले में लगातार नाबाद रही थी। हालांकि, इस मैच में जायसवाल सिर्फ 8 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन सूर्यवंशी ने अकेले दम पर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इसी पारी के दम पर उन्होंने जायसवाल से ऑरेंज कैप भी छीन ली। इससे पहले RCB की ओर से कप्तान रजत पाटीदार ने 40 गेंदों में 63 रन की शानदार पारी खेली। एक समय टीम 125/7 के स्कोर पर संघर्ष कर रही थी, लेकिन पाटीदार की कप्तानी पारी ने टीम को 200 के पार पहुंचाया। हालांकि, वैभव के तूफाने के आगे RCB का 201 रनों का स्कोर टिक नहीं सका।

यह भी पढ़ें

PBKS vs SRH Pitch and Weather: मुल्लांपुर में कैसा रहेगा पिच का मिजाज? जानें बारिश के कितने प्रतिशत चांस

टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले भारतीय, रजत पाटीदार ने जायसवाल को छोड़ा पीछे, टॉप पर कौन?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल