विराट कोहली ने बुधवार को पार्ल के बोलैंड पार्क में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे मैच के दौरान 51 रन की पारी खेलते हुए एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। कोहली भारत की ओर से वनडे में विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए ये कारनामा किया। कोहली ने 104वीं वनडे पारी में ये कमाल कर दिखाया।
भारत की ओर से विदेशी धरती पर वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबज
कोहली इस मुकाबले में 51 रन बनाने के साथ ही भारत की ओर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। कोहली ने राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। इस मामलें में सचिन तेंदुलकर पहले नंबर पर हैं।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय
S.E.N.A (SA, ENG, NZ, AUS) देशों में एशियाई बल्लेबाजों द्वारा सर्वाधिक 50+ स्कोर
SENA देशों में SENA के खिलाफ एशियाइयों द्वारा सर्वाधिक ODI 50+ स्कोर
संपादक की पसंद