Virat Kohli bowled: गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 16वां मैच खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी RCB को पहला झटका पारी की पहली गेंद पर लगा, जब जोफ्रा आर्चर की गेंद पर फिल साल्ट आउट होकर पवेलियन लौटे। इसके बाद रजत पाटीदार और विराट कोहली ने तेज गति से रन बनाना शुरू किया। ऐसा लग रहा था कि RCB इस मैच में फिर से एक बड़ा स्कोर बनाएगी लेकिन विराट का विकेट गिरने के बाद RCB की टीम बैकफुट पर चली गई है।
बिश्नोई की गूगली पर बोल्ड हुए विराट
विराट इस मैच में जिस तरह से आउट हुए है, वो काफी हैरान हैं। दरअसल इस मुकाबले में रवि बिश्नोई की गेंद पर विराट बोल्ड हो गए। विराट कोहली इस तरह से स्पिनर्स की गेंद पर काफी कम बार बोल्ड होते हुए दिखे हैं। रवि बिश्नोई ने विराट के खिलाफ काफी चालाकी से गेंदबाजी की। पारी के पांचवें ओवर में बिश्नोई लगातार अपनी गेंदबाजी में वेरिएशन कर रहे थे। लेकिन ओवर की पांचवीं गेंद बिश्नोई ने गूगली डाल दी, जिसे विराट समझ नहीं पाए। गेंद बैट और पैड के बीच से होकर सीधे स्टंप पर जा लगी। आउट होने के बाद विराट जाहिर तौर पर निराश होकर पवेलियन लौटते दिखे। उनका रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है।
रवि बिश्नोई के खिलाफ आईपीएल में कैसा रहा है विराट का रिकॉर्ड
विराट ने आईपीएल में अभी तक 7 पारियों में बिश्नोई का सामना किया है। इस दौरान विराट ने उनके खिलाफ 44 बॉल में 37 रन बनाए हैं। यहां विराट का स्ट्राइक रेट 100 से कम का है। बिश्नोई के खिलाफ विराट दो बार आउट हो चुके हैं। वहीं रवि बिश्नोई की आईपीएल करियर को लेकर बात करें तो वह आईपीएल में अब तक 81 मैच खेल चुके हैं और वहां उन्होंने अभी तक 81 विकेट अपने नाम किया है। आईपीएल में अब तक वह तीन फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं।
इस सीजन अब तक कैसा रहा है विराट का प्रदर्शन?
विराट कोहली आईपीएल के जारी सीजन में अभी तक जबरदस्त लय में दिखे हैं। इस सीजन उन्होंने अभी तक 3 मैचों में 129 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले एक अर्धशतकीय पारी आई है। विराट का औसत 64.50 और स्ट्राइक रेट 179.16 का रहा है। अब देखना ये होगा कि आने वाले मैच में विराट का प्रदर्शन कैसा रहता है। विराट ने इस सीजन हैदराबाद के खिलाफ मैच में नाबाद 69 रन बनाए थे। वहीं राजस्थान के खिलाफ मैच में 16 बॉल में 7 चौके की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए।
यह भी पढ़ें
LSG कब तक देगी अपने इस फ्लॉप प्लेयर को प्लेइंग XI में जगह, 21 करोड़ की कीमत देकर किया था रिटेन