1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: विराट कोहली के साथ घटी बड़ी अनहोनी, करियर में पहली बार देखना पड़ा ऐसा दिन

IND vs ENG: विराट कोहली के साथ घटी बड़ी अनहोनी, करियर में पहली बार देखना पड़ा ऐसा दिन

 Written By: Mohid Khan
 Published : Jun 27, 2024 09:45 pm IST,  Updated : Jun 27, 2024 09:45 pm IST

Virat Kohli: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में विराट कोहली का खराब फॉर्म जारी है। इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे सेमीफाइनल मैच में भी उनका बल्ला शांत रहा। वह दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

Virat Kohli IND vs ENG - India TV Hindi
विराट ने अपने करियर में पहली बार देखा ऐसा दिन Image Source : AP

Virat Kohli IND vs ENG T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। इस वर्ल्ड कप में खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली का बल्ला इस मैच में भी शांत रहा है। वह इस बड़े मैच में भी बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं। विराट कोहली के साथ इस मैच में ऐसा कुछ हुआ है जो इससे पहले उनके करियर में पहले कभी भी देखने को नहीं मिला था। 

विराट ने अपने करियर में पहली बार देखा ऐसा दिन

विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में 9 गेंदों का ही सामना कर सके। इस दौरान उन्होंने 1 छक्के की मदद से 9 रन बनाए। बता दें, टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में ये पहला मौका है जब विराट कोहली बिना अर्धशतक बनाए आउट हुए हैं। इससे पहले विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप के 4 नॉकआउट मैच खेले थे। इन सभी मैचों में विराट कोहली के बल्ले से अर्धशतक देखने को मिला था। लेकिन इस बार विराट दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। 

T20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में विराट कोहली का स्कोर

72* रन - बनाम साउथ अफ्रीका, 2014 

77 रन - बनाम श्रीलंका, 2014 
89* रन - बनाम वेस्टइंडीज, 2016
50 रन - बनाम इंग्लैंड, 2022 
9 रन - बनाम इंग्लैंड, 2024 

T20 वर्ल्ड कप 2024 में विराट कोहली का प्रदर्शन 

बनाम आयरलैंड - 1 रन
बनाम पाकिस्तान - 4 रन
बनाम यूएसए - 0 रन
बनाम अफगानिस्तान - 24 रन
बनाम बांग्लादेश - 37 रन
बनाम ऑस्ट्रेलिया - 0 रन
बनाम इंग्लैंड - 9 रन

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड की प्लेइंग 11: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, रीस टॉपले।

ये भी पढ़ें

टेनिस स्टार एंडी मरे ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, बताया कब खेलेंगे आखिरी मैच 

कहीं इस वजह से तो नहीं हार गई अफगानिस्तान की टीम, कप्तान राशिद खान ने टॉस से पहले किया था इशारा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल