1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली के वनडे कप्तानी पर फैसला अगले कुछ दिनों में होगा

विराट कोहली के वनडे कप्तानी पर फैसला अगले कुछ दिनों में होगा

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 01, 2021 10:25 pm IST,  Updated : Dec 01, 2021 10:25 pm IST

माना जा रहा है कि इस मामले में आखिरी निर्णय बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह लेंगे।

Virat Kohli ODI captaincy decision will be taken in the next few days BCCI India tour of south afric- India TV Hindi
Virat Kohli ODI captaincy decision will be taken in the next few days BCCI India tour of south africa Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • भारत के साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम का ऐलान कुछ ही दिनों में होगा।
  • इस टूर पर विराट कोहली की वनडे कप्तानी पर फैसला लिया जाएगा।
  • माना जा रहा है कि इस मामले में आखिरी निर्णय बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह लेंगे।

मुंबई। विराट कोहली के वनडे कप्तान बने रहने पर फैसला इस सप्ताह हो जाएगा जब चेतन शर्मा की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समिति दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरे के लिये टीम का चयन करेगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के शीर्ष अधिकारियों का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 का नया स्वरूप पाये जाने के बावजूद अभी दौरा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगा हालांकि वे स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं। 

SA A vs IND A, 2nd unofficial Test: हनुमा विहारी ने संभाली पारी, आक्रामक अंदाज में दिखे ईशान किशन

वर्ष 2022 में अधिकतर टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे जिसमें ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी20 विश्व कप भी शामिल है। वर्तमान कार्यक्रम के अनुसार अगले सात महीने में भारत को केवल नौ वनडे खेलने हैं जिनमें से छह विदेश (तीन दक्षिण अफ्रीका और तीन इंग्लैंड) में खेले जाएंगे। 

SL vs WI 2nd Test Day 3: रमेश मेंडिस को छह विकेट, वेस्टइंडीज को मामूली बढ़त

बीसीसीआई में एक गुट कोहली को वनडे कप्तान बनाये रखने का पक्षधर है तो दूसरा गुट टी20 और वनडे दोनों की कप्तानी एक ही खिलाड़ी को सौंपने के पक्ष में है ताकि रोहित शर्मा को 2023 वनडे विश्व कप के लिये अच्छी तैयारी करने का मौका मिल सके। 

माना जा रहा है कि इस मामले में आखिरी निर्णय बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह लेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल