1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WI vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग XI का ऐलान, लाबुशेन टीम से बाहर, इन दो प्लेयर्स की हुई एंट्री

WI vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग XI का ऐलान, लाबुशेन टीम से बाहर, इन दो प्लेयर्स की हुई एंट्री

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 25, 2025 01:58 pm IST,  Updated : Jun 25, 2025 02:15 pm IST

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 25 जून से हो रही है। सीरीज का पहला मैच केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस में खेला जाएगा।

Australia Cricket Team- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलिया की टीम इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। टेस्ट सीरीज की शुरुआत 25 जून से हो रही है। सीरीज का पहला टेस्ट मैच केंसिंग्टन ओवल के मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया है। उनकी टीम में दो बदलाव हुए हैं। मार्नस लाबुशेन को टीम से बाहर किया गया है और स्टीव स्मिथ चोट की वजह से इस मैच में नहीं खेलेंगे।

सैम कोंस्टास करेंगे ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में उस्मान ख्वाजा के साथ सैम कोंस्टास पारी का आगाज करेंगे। वहीं कैमरून ग्रीन एक बार फिर नंबर तीन पर खेलते हुए दिखेंगे। चोटिल स्मिथ की जगह नंबर 4 पर जोश इंगलिस बैटिंग करेंगे। उसके बाद नंबर 5 पर ट्रैविस हेड और नंबर 6 पर विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी नजर आएंगे। इसके अलावा कमिंस ने प्लेइंग XI में चार गेंदबाजों को चुना है। तेज गेंदबाज के रूप में पैट कमिंस ने अपने साथ-साथ मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को टीम में रखा है। वहीं स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा नाथन लियोन संभालेंगे।

पहले टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान),  मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड

वेस्टइंडीज: क्रैग ब्रैथवेट, जॉन कैम्पबेल, कीसी कार्टी, ब्रैंडन किंग, रोस्टन चेज (कप्तान), शाई होप (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वार्रिकन, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जायडन सील्स

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मिली थी हार

ऑस्ट्रेलिया ने अपना आखिरी टेस्ट मैच इसी महीने लॉर्ड्स के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 का फाइनल मुकाबला था, जहां ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया की टीमें इस टेस्ट सीरीज के जरिए नए WTC चक्र का आगाज करेंगी। अब इस चक्र में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है यह देखने लायक बात होगी।

यह भी पढ़ें

1501 दिनों के बाद मिला इस घातक गेंदबाज को पहला फर्स्ट क्लास विकेट, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिल सकता है मौका

लीड्स टेस्ट मैच जीतने के बाद गदगद हुए बेन स्टोक्स, इन दो खिलाड़ियों को दिया जीत का श्रेय

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल