1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लगातार छठा मैच हारी वेस्टइंडीज, घटिया रिकॉर्ड के बराबर पहुंचे; पाकिस्तान के आगे टेके घुटने

लगातार छठा मैच हारी वेस्टइंडीज, घटिया रिकॉर्ड के बराबर पहुंचे; पाकिस्तान के आगे टेके घुटने

 Published : Aug 01, 2025 11:35 am IST,  Updated : Aug 01, 2025 11:35 am IST

वेस्टइंडीज के ओपनर्स ने पाकिस्तान के खिलाफ जरूर अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन बाकी के बल्लेबाज अच्छा करने में विफल साबित हुए।

pakistan vs west indies- India TV Hindi
पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज Image Source : AP

वेस्टइंडीज की टीम को पाकिस्तान के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में 14 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में अहम मौकों पर विंडीज के बल्लेबाज चूक गए और अच्छा नहीं कर पाए। पाकिस्तान ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रन बनाए। इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम 164 रन ही बना पाई।

वेस्टइंडीज की टीम ने हारा लगातार छठा मुकाबला

वेस्टइंडीज ने T20I क्रिकेट में ये लगातार छठा मुकाबला हारा है। इससे पहले उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार पांच T20I मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा था। अब वेस्टइंडीज ने 6 साल पुराने अपने खराब रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। साल 2019 में भी वेस्टइंडीज की टीम ने लगातार 6 T20I मैच हारे थे।

सैम अयूब ने लगाया अर्धशतक

पाकिस्तान की तरफ से सैम अयूब, फखर जमां और हसन नवाज ने अच्छा प्रदर्शन किया। अयूब ने 28 गेंदों में 57 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल रहे। उनके अलावा जमां ने 28 रन और नवाज ने 24 रनों का योगदान दिया। इन प्लेयर्स की वजह से ही पाकिस्तानी टीम 178 रनों के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। वेस्टइंडीज के लिए शमर जोसेफ ने 3 विकेट चटकाए। सैम अयूब को अच्छे खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

ओपनर्स ने दिलाई थी अच्छी शुरुआत

वेस्टइंडीज के लिए ओपनर्स ने तो अच्छी बल्लेबाजी की। जॉनसन चार्ल्स और जेवेल एंड्रयू ने पहले विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की। चार्ल्स और एंड्रयू दोनों ने 35-35 रनों की पारियां खेली। लेकिन इन दोनों के आउट होते ही वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। जेसन होल्डर ने जरूर 12 गेंदों में 30 रन बनाए। वहीं शमर जोसेफ ने 21 रन बनाए। होल्डर और जोसेफ के आखिरी में अच्छे प्रयास के बाद भी वेस्टइंडीज की टीम टारगेट से पीछे रह गई और 164 रन ही बना पाई।

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया साल 2007 से नहीं कर पाई ये काम, शुभमन गिल भी इस बार रहे नाकाम

इंग्लैंड में भारतीय बॉलर की कातिलाना गेंदबाजी, कुल 7 विकेट लेकर जीत में बना नायक

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल