1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. "मैं बस घर जाना चाहता हूं"; विंडीज टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने लगाई मदद की गुहार

"मैं बस घर जाना चाहता हूं"; विंडीज टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने लगाई मदद की गुहार

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Mar 05, 2026 04:27 pm IST,  Updated : Mar 05, 2026 04:27 pm IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज टीम का सफर एक मार्च को सुपर-8 के मुकाबले में भारतीय टीम के खिलाफ हुए मैच में मिली हार के साथ ही खत्म हो गया था। वहीं अभी तक वेस्टइंडीज का स्क्वाड अपने घर के लिए रवाना नहीं हो सका है, जिसके पीछे की बड़ी वजह ईरान-इजराइल युद्ध है।

Daren Sammy- India TV Hindi
डैरेन सैमी Image Source : PTI

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज टीम ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारत के खिलाफ सुपर-8 का मुकाबला खेला था, जिसमें उन्हें 5 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ विंडीज टीम का सफर इस मेगा इवेंट में खत्म हो गया, जिसमें वह नॉकआउट मुकाबलों के लिए अपनी जगह को पक्का करने में कामयाब नहीं हो सकी। वेस्टइंडीज टीम इसके बाद अब तक अपने घर के लिए रवाना नहीं हो सकी है, जिसमें वह अभी भी भारत में ही। इसकी सबसे बड़ी वजह ईरान-इजरायल युद्ध है। वहीं अब विंडीज टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने घर वापस जाने के लिए मदद की गुहार लगाई है।

मैं बस घर जाना चाहता हूं

ईरान-इजराइल के बीच जारी युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट में कई देशों ने अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है। इस वजह से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने के लिए आई वेस्टइंडीज की टीम टूर्नामेंट में अपना सफर खत्म होने के बाद भी अब तक वापस नहीं लौट सकी है। इसी बीच विंडीज टीम के हेड कोच ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दो पोस्ट किए जिसमें उन्होंने पहले पोस्ट में लिखा कि मैं बस घर जाना चाहता हूं। वहीं इसके बाद सैमी ने एक और पोस्ट किया और उसमें उन्होंने लिखा कि कम से कम एक अपडेट तो दे दीजिए। आज कल या फिर अगले हफ्ते। पांच दिन हो गए हैं।

क्रिकेट वेस्टइंडीज की तरफ से भी जारी किया गया

वेस्टइंडीज टीम के अब तक घर वापस नहीं लौटने पर क्रिकेट वेस्टइंडीज की तरफ से भी इस मामले में बयान जारी किया गया है, जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि  टीम की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए वह ICC और संबंधित सरकारी एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क में है। हम स्थिति पर लगातार नजरें बनाए हुए हैं, जिसमें प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ को जल्द से जल्द सुरक्षित रास्ते से वापस लाने की व्यवस्था की जाएगी। बता दें कि विंडीज टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था, जिसमें उन्होंने एक भी मुकाबले में हार का सामना नहीं किया था। इसके बाद सुपर-8 में पहले साउथ अफ्रीका और उसके बाद भारतीय टीम से मिली करारी हार के चलते वेस्टइंडीज की टीम सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का करने में कामयाब नहीं हो सकी।

ये भी पढ़ें

IND vs ENG: वानखेड़े में बल्लेबाजों का रहेगा बोलबाला या गेंदबाज करेंगे कमाल, पिच का होगा अहम रोल

फिन एलन का करिश्मा, 20 छक्कों से तोड़ दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिस गेल भी नहीं कर सके ऐसा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल