1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BCCI ने इस खिलाड़ी को ना चुनकर दी बड़ी सजा! क्या ऑस्ट्रेलिया दौरे का लिया बदला?

BCCI ने इस खिलाड़ी को ना चुनकर दी बड़ी सजा! क्या ऑस्ट्रेलिया दौरे का लिया बदला?

 Written By: Hitesh Jha
 Published : May 24, 2025 05:10 pm IST,  Updated : May 24, 2025 05:10 pm IST

बीसीसीआई ने 20 जून से शुरु हो रहे इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। भारतीय टेस्ट टीम से सरफराज खान को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

Team India- India TV Hindi
टीम इंडिया Image Source : GETTY

24 मई को भारतीय टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में कुछ बदलाव किए गए हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट के बाद यह टीम इंडिया की पहली सीरीज होगी। आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए शुभमन गिल को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है, वहीं ऋषभ पंत को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी गई। सरफराज खान जो ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा थे, उन्हें अब टीम से बाहर कर दिया गया है। इसके बाद अब फैंस के मन में एक ही सवाल है कि सरफराज को टीम से बाहर किया गया है।

सरफराज खान पर लगा था ड्रेसिंग रूम की खबरें लीक करने का आरोप

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम सिर्फ एक टेस्ट मैच जीत पाई थी, लेकिन उस दौरे के दौरान ड्रेसिंग रूम के अंदर से कई तरह की बातें सामने आई थी। उसमें सबसे बड़ी बात ये थी कि कप्तान रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। उन दोनों के बीच रिफ्ट को लेकर कई खबरें मीडिया में लीक हुई थीं, जिसके बाद ड्रेसिंग रूम में गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों को क्लास लगाई थी। बाद में खबर लीक करने के लिए सरफराज खान को कसूरवार ठहराया गया था। हालांकि इसको लेकर बोर्ड की तरफ से कुछ भी साफतौर पर नहीं कहा गया है।

सरफराज के बाहर होने पर अजीत अगरकर ने कहा कि कभी-कभी आपको अच्छे फैसले लेने होते हैं। सरफराज, मुझे पता है कि उसने पहले टेस्ट में शतक बनाया, लेकिन उसके बाद उन्होंने रन नहीं बनाए। कभी-कभी टीम मैनेजमेंट को ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं। अब ऐसा माना जा रहा है कि ड्रेसिंग रूम में अनुशाशन में नहीं रहने की वजह से बीसीसीआई ने उन्हें सजा दी और टीम से उन्हें बाहर कर दिया है।

6 टेस्ट मैच खेल चुके हैं सरफराज खान

सरफराज खान के करियर की बात करें तो उन्होंने अबतक सिर्फ 6 टेस्ट मैच खेले हैं इसमें एक शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 150 रहा, यह स्कोर उन्होंने 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था। वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट की बात करें तो वहां सरफराज खान के आंकड़े शानदार हैं। सरफराज ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 54 मैचों में 65 से अधिक की औसत से 4593 रन बनाए हैं जिसमें 16 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं।

बता दें कि सरफराज खान इंडिया-ए टीम का तो हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। उन्हें आईपीएल में भी किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था। आईपीएल से बाहर होने के बाद उन्होंने फिटनेस पर काम किया। हाल में ही सरफराज ने खुलासा किया था कि फिटनेस पर ध्यान देते हुए उन्होंने लगभग 10 किलो अपना वजन कम किया है। लेकिन जिस तरह से उन्हें टीम इंडिया से बाहर किया गया है उसको देखकर ऐसा लग रहा है कि अब सरफराज को टीम में वापसी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें

मोहम्मद शमी को क्या हुआ? इंग्लैंड दौरे से किए गए बाहर, अगरकर ने बताई अंदर की बात

5 खिलाड़ी बाहर, इन्हें मिली एंट्री; पिछले विदेशी दौरे से इतनी बदल गई भारतीय टेस्ट टीम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल