1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC T20 World Cup: क्या पाकिस्तान भी हो जाएगा बाहर! अभी तक नहीं हुआ टीम का ऐलान

ICC T20 World Cup: क्या पाकिस्तान भी हो जाएगा बाहर! अभी तक नहीं हुआ टीम का ऐलान

 Published : Jan 22, 2026 12:01 pm IST,  Updated : Jan 22, 2026 12:01 pm IST

ICC T20 WC 2026: बांग्लादेश का मामला तो करीब करीब सुलझा लिया गया है, जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा। लेकिन पाकिस्तान क्या करने वाला है, इसे देखना आने वाले दिनों में काफी दिलचस्प होगा।

salman ali- India TV Hindi
सलमान अली आगा Image Source : GETTY

ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब महज 15 दिन की दूरी पर है। लेकिन पेंच ऐसे फंसे हुए हैं, जो सुलझ ही नहीं रहे हैं। इस बीच आईसीसी ने लंबी चर्चा और बैठक के बाद बांग्लादेश का मामला तो करीब करीब सुलटा ​लिया है, जिसका आधिकारिक ऐलान कभी भी कर दिया जाएगा। अब सवाल ये है कि पाकिस्तान का क्या होगा। पीसीबी की ओर से अभी तक इस टूर्नामेंट के लिए स्क्वाड का ऐलान नहीं किया गया है। 

बांग्लादेश को विश्व कप के मैच खेलने भारत आना ही होगा

बांग्लादेश क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप खेलेगी कि नहीं, इसका फैसला अब बीसीबी को खुद ही करना है। आईसीसी ने साफ कर दिया है कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम को अपने मैच खेलने भारत आना ही होगा। अगर टीम यहां आने से मना करती है तो उसे इस टूर्नामेंट से बाहर कर​ दिया जाएगा। साथ ही ये भी तय हो गया है कि बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड की टीम नई एंट्री के तौर पर आएगी। 

बीसीबी में मची खलबली, आज शाम तक हो जाएगा आखिरी फैसला

आईसीसी की ओर से दो टूक के बाद अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में खलबली मची है। आईसीसी ने उसे एक दिन का अल्टीमेटम दिया है, जो आज यानी गुरुवार शाम को खत्म हो रहा है। इस बीच खबर है कि पीसीबी आज दोपहर तीन बजे अपने प्लेयर्स और मैनेजमेंट की एक मीटिंग बुलाई है, इसके बाद ही आखिरी फैसला लिया जाएगा। अब दो ही रास्ते बचे हैं। बांग्लादेश की टीम मैच खेलने भारत आए या फिर टूर्नामेंट से बाहर हो जाए। 

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का अभी तक नहीं किया गया है ऐलान

अब बात करते हैं पाकिस्तान की। पाकिस्तान की ओर से बीच में बयान दिया गया था कि अगर ​बांग्लादेश की टीम आईसीसी टूर्नामेंट से बाहर होती है तो वो भी इसका बॉयकाट करेंगे। हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक बया नहीं दिया गया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से अभी तक टी20 विश्व कप के​ लिए अपनी टीम का भी ऐलान सार्वजनिक तौर पर नहीं किया गया है। हो सकता है कि पीसीबी ने गोपनीय तरीके से स्क्वाड का आईसीसी को भेज दिया हो, लेकिन प्लेयर्स के नाम खुलकर सामने नहीं आए हैं। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेलेगी पाकिस्तानी टीम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। जिसका पहला मैच 29 जनवरी को खेला जाएगा। इसके लिए भी पाकिस्तानी टीम का ऐलान नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए जो टीम चुनी जाएगी, वहीं वर्ल्ड कप भी खेलेगी, लेकिन इसमें काफी देर हो रही है। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट प्लेयर्स ने अपनी प्रैक्टिस भी रोक दी है। कहीं ये ​बॉयकाट के तहत तो नहीं किया गया है। जल्द ही जैसे ही बांग्लादेश क्रिकेट का मामला साफ हो जाएगा, उसके बाद पाकिस्तान का रुख क्या रहता है, ये देखना काफी दिलचस्प होगा। 

यह भी पढ़ें 

IND vs NZ: टीम इंडिया जीती, लेकिन ये खिलाड़ी क्यों बन गया विलेन, ये है इसके पीछे की वजह

बाबर आजम की इज्जत बचाने के PCB को आना पड़ा आगे, पाकिस्तानी बोर्ड ने अचानक लिया ये बड़ा फैसला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल